डाइट और फिटनेस

क्या होता है Biotin, रोज के हिसाब से शरीर के लिए कितना जरूरी?

बायोटिन के बारे में आपने सुना ही होगा कि यह हेयर फॉल रोकता है। बायोटिन की कमी के कारण बालों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ता है और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बायोटिन की जरूरत केवल आपके बालों को ही नहीं बल्कि आपकी पूरी बॉडी को होती है। बायोटिन आपके शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है और इसकी कमी के नुकसान क्या हैं, बायोटिन के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए, ये आज जान लेते हैं।

बायोटिन क्या है?

बायोटिन को विटामिन H कहा जाता है। मानव शरीर के लिए विटामिन H बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट है। बायोटिन एक प्रकार का वॉटर सोल्यूबल विटामिन है। यह आपके शरीर की कार्यप्रणालियों को सही तरीके से काम करने में सहायता करता है। विटामिन एच या बायोटिन बालों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण तत्व है। बालों के अलावा यह स्किन और नाखूनों को भी स्वस्थ बनाने का काम करता है। बायोटिन स्किन में कोलाजन के निर्माण में भी मदद करता है जिससे स्किन लम्बे समय तक यंग दिखायी देती है।

शरीर को देता है शक्ति

बायोटिन का एक और महत्वपूर्ण काम यह है कि यह शरीर के लिए एनर्जी उत्पन्न करने की प्रक्रियाओं में भी मदद करते हैं। साथ ही बायोटिन भोजन को पचाने में भी मदद करता है। बायोटिन हमारे न्यूरोनल फंक्शनिंग में भी मदद करता है। साथ ही शरीर की सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी

मधुमेह के मरीजों के लिए बायोटिन एक महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में बायोटिन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बायोटिन शरीर में इंसुलिन लेवल का संतुलन बनाने में मदद करता है। इससे डायबिटीज को मैनेज करने और शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद हो सकती है।

बायोटिन की कमी से दिखने वाले लक्षण

  • स्किन पर रैशेज
  • हेयर थिनिंग
  • हेयर फॉल (सिर, भौहों, पलकों के बाल और रोएं छड़ जाना)
  • आंखों, मुंह और नाक के आसपास की स्किन पर पपड़ी बनना

बायोटिन के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?

एक वयस्क व्यक्ति को दिन में 2.5 मिग्रा तक बायोटिन की जरूरत पड़ती है। बायोटिन के लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं-

  • सीड्स और नट्स
  • अंडा
  • मीट
  • ताजी सब्जियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button