बच्चे हों या बड़े चॉकलेट हर किसी की फेवरेट होती है। हालांकि, कुछ रिसर्च में दावा किया जा रहा है कि Chocolate खाने से चेहरे पर कील, मुहांसें और पिंपल्स निकलते हैं। आमतौर पर यही सुनने को मिलता है कि अधिक ऑयली खाने से कील और मुंहासों की समस्या होती है, लेकिन चॉकलेट इसका कारण बन सकता है यह शायद ही किसी ने सोचा होगा।
1960 के दशक में चॉकलेट और मुंहासे के बीच संबंध का पता लगाने के लिए कई स्टडी की गई। अब तक की गई सबसे बड़ी स्टडी में सिर्फ 65 लोगों को ही शामिल किया गया। इसमें पाया गया कि मुंहासों और चॉकलेट के बीच कोई कनेक्शन नहीं है। हालांकि, इस अध्ययन की काफी आलोचना भी की गई। चेहरे पर मुंहासों (Acne) के लिए चॉकलेट को जिम्मेदार नहीं कहा जा सकता है, लेकिन हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसका असर इस पर जरूर पड़ता है। फैट, ऑयल, शुगर और डेयरी प्रोडक्ट्स से भरपूर चीजें इस तरह की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
क्या कहते हैं Skin Specialist? | Chocolates and Pimples
किंग्स कॉलेज लंदन के स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर डोव हार्पर का कहना है कि टीनएज में चेहरे पर मुंहासे होने या उनके ठीक न होने का कारण अक्सर जेनेटिक होता है। दरअसल हमारी त्वचा में तेल पैदा करने वाली ग्रंथियों की साइज हमारे आनुवंशिकी पर निर्भर करता है। डॉक्टर हार्पर के अनुसार, हाल ही में खासकर महिलाओं में चेहरे पर मुंहासों की शिकायतें बढ़ी हैं। हालांकि, इसका कोई खास कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ‘हम जिस तरह की लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं, वह हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं है, शायद मुंहासे होने का कारण भी यही है।’
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्लेवलैंड मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी अस्पताल के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर ग्रेगोरी आर डेलोस्ट का कहना है कि उन्होंने अपनी स्टडी में पाया कि चॉकलेट खाने से 5 से ज्यादा पिंपल्स हो सकते हैं। भले ही 5 पिंपल्स कम लगें, लेकिन इनके फटने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है। डॉक्टर ग्रेगोरी का कहना है कि जिन लोगों का चेहरा साफ है, अगर वे चॉकलेट ज्यादा खाने लगे तो उन्हें भी पिंपल्ल हो सकते हैं। उनका कहना है कि चॉकलेट मुंहासों को बद से बदतर बना सकती है।

क्या डार्क चॉकलेट से खराब हो सकती है स्किन? | Chocolates and Pimples
थाइलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ बैंकॉक के डॉक्टर प्रवित अस्वानोदा की स्टडी में दावा किया गया है कि चॉकलेट कील-मुंहासों का एकमात्र कारण नहीं हो सकता है। इसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। इसमें खानपान, जीन, वातावरण जैसे कई कारण हैं। हालांकि, डॉक्टर अस्वानोदा का कहना है कि उनकी स्टडी में डार्क चॉकलेट खाना घावों की संख्या के मामले में मुंहासे को बढ़ा सकता है।

कील-मुंहासों से कैसे बच सकते हैं? | Chocolates and Pimples
किंग्स कॉलेज लंदन के डॉक्टर डोव हार्पर का कहना है कि टउच्च कैलोरी, कम पोषक तत्व वाले फूड्स से शरीर में सूजन हो सकती है, लेकिन मुंहासे केवल उन लोगों में होंगे जिनकी जीन में समस्या है। उन्होंने कहा कि जिस तरह फलों और सब्जियों जैसे फूड्स शरीर के बाकी हिस्सों के लिए अच्छा है, ठीक उसी तरह यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है। हमारे शरीर के सभी अंग एक-दूसरे की मदद से काम करते हैं, जो चीजें आपके दिल, पेट और दिमाग के लिए अच्छी हैं, वे आपकी त्वचा के लिए भी अच्छी होती हैं।