स्वास्थ्य और बीमारियां

जरा सी लापरवाही, गम्भीर होगी बीमारी! Lupus के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर,

ल्यूपस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है, जिसके होने पर शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगता है। यह बीमारी लोगों के इम्यून सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करती है। जिसमें इम्यून सिस्टम शरीर को बीमारियों से सुरक्षित रखने की बजाय बॉडी टिश्यूज को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ल्यूपस में शरीर के जिस हिस्से के टिश्यूज डैमेज होते हैं उस जगह पर सूजन बढ़ने लगती है। ल्यूपस में ब्रेन, स्किन और किडनी जैसे अंगों को नुकसान पहुंचता है।

ल्यूपस की बीमारी को जल्दी से पहचान पाने में दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि, शरीर के अलग-अलग ऑर्गन्स प्रभावित होने के साथ अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं। ल्यूपस में अलग-अलग बीमारियों से मिलते-जुलते लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। इसीलिए कई बार ल्यूपस की बीमारी को लेकर कंनफ्यूजन भी रहती है।

ल्यूपस के लक्षण क्या हैं?

स्किन पर दिखने वाले कुछ बदलाव ल्यूपस का बड़ा और प्रमुख लक्षण हो सकता है। ल्यूपस डिजीज होने पर गालों और नाक के आसपास रैशेज और स्किन लाल होने जैसी समस्या दिख सकती है। यह परेशानी धूप में निकलने के बाद बढ़ सकती है।

स्टडीज के अनुसार, ल्यूपस की बीमारी पुरुषों को भी होती है लेकिन महिलाओं में इस बीमारी का खतरा पुरुषों से काफी अधिक है। महिलाओं में ल्यूपस का रिस्क 9 गुना ज्यादा होता है। जानकारों के अनुसार, 15 से 45 साल की उम्र की महिलाओं में ल्यूपस की बीमारी का खतरा अधिक होता है।

जैसा कि ल्यूपस में लक्षणों की पहचान काफी मुश्किल होती है। साथ ही महिलाओं में ल्यूपस के लक्षण पुरुषों से बहुत अलग होते हैं। ल्यूपस की बीमारी में महिलाओं में जो लक्षण अधिक दिखायी देते हैं वो ये हैं-

महिलाओं में ल्यूपस के लक्षण

बहुत अधिक थकान और कमजोरी महसूस करना
महिलाओं में एनीमिया, पोषण की कमी और अन्य कारणों से कमजोरी हो सकती है। लेकिन, ल्यूपस बीमारी की वजह से थोड़ी मेहनत करने के बाद थक जाना या बहुत अधिक कमजोरी महसूस करना ल्यूपस का एक लक्षण हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

सांस लेने में तकलीफ
अगर आपको ठीक तरीके से सांस लेने में तकलीफ हो या सांस लेते समय सीने में दर्द या भारीपन महसूस हो तो यह ल्यूपस से जुड़ी समस्या हो सकती है।

सिर में दर्द
सिरदर्द एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है लेकिन अगर आपको हमेशा और बार-बार सिरदर्द की शिकायत हो तो यह ल्यूपस का एक संकेत हो सकता है।

मेमोरी लॉस
मेमोरी से जुड़ी समस्याएं जैसे छोटी-छोटी बातें भूल जाना, कुछ ही मिनट पहले की बातें याद ना आना, भ्रम या कंफ्यूजन और याददाश्त कमजोर होते जाना ल्यूपस का लक्षण हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button