डिलीवरी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर सिजेरियन डिलीवरी हो और टांकों की अच्छे से देखभाल न की जाए, तो इसमें इंफेक्शन यानि टांके पकने का खतरा रहता है। इस स्थिति में महिलाओं को गंभीर दर्द और दूसरी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान जिन महिलाओं के टांके नायलॉन या स्टेपल से लगते हैं, तो इससे इन्फेक्शन होने का जोखिम अधिक रहता है। इसलिए पॉलीग्लाइकोलाइड (पीजीए) टांके लगवाने चाहिए, ताकि अब्सॉर्ब की क्षमता बेहतर हो सके। इसके अलावा कुछ दूसरे कारणों से सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके पक सकते हैं। आइये जानते हैं उन कारणों के बारे में –
टांकों में इंफेक्शन या पकने के कारण
- एंटीबायोटिक दवा न लेना
- इम्यून सिस्टम को कमजोर होना
- मोटापा और ओबेसिटी से ग्रसित होना।
- सिजेरियन के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होना।
- टांके की साफ-सफाई अच्छे से न करना।
- टांके की नियमित रूप से जांच न कराना।
- स्टेरॉयड दवाओं का अधिक सेवन करना
Also Read – क्या आईवीएफ प्रक्रिया से हमेशा जुड़वा बच्चे ही पैदा होते हैं? : एक्सपर्ट से जानें
टांकों में इंफेक्शन से कैसे करें बचाव
साफ सफाई
सिजेरियन से डिलीवरी होने के बाद टांके की साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं कि किस तरह टांके को साफ करना चाहिए। साथ ही बैंडेज नियमित रूप से बदलें।
सावधानी पूर्वक नहाएं
अगर आप टांके लगने के बाद नहाना चाहते हैं, तो सावधानी बरतें। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं कि आपको किस तरह से नहाना चाहिए। ताकि घाव न पके।
समय-समय पर जरूर बदलें कपड़े
कुछ लोग सिजेरियन डिलीवरी के बाद अपना कपड़ा नहीं बदलते हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आज ही इस आदत को बदल लें। दरअसल, कपड़ा न बदलने से इसमें कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए कोशिश करें कि नियमित रूप से किसी की मदद लेकर कपड़े बदलें। ताकि इंफेक्शन होने का खतरा कम हो सके।
बर्फ से करें सिंकाई
अगर आपको टांके वाली जगह पर काफी दर्द और सूजन महसूस हो रहा है, तो उस स्थान पर आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगा। साथ ही इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा भी कम रहता है।
Also Read – 3 जड़ी बूटियां आप के पेट की सारी गंदगी साफ करके निकाल देंगी बाहर और साथ ही सैंकड़ों बीमारियां होगी दूर
खुजली न करें
सिजेरियन के बाद अगर आपको टांके वाले स्थान पर खुजली हो रही है, तो अपने हाथों पर कंट्रोल रखें। क्योंकि अगर आप उस स्थान पर खुजली करते हैं, तो इससे घाव पक सकता है। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
कॉस्मेटिक्स का न करें इस्तेमाल
सिजेरियन के बाद टांके लेग हुए स्थान पप कभी भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। दरअसल, इन कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में केमिकल हो सकता है, जिसकी वजह से आपको टांके में खुजली और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर किसी अच्छे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सलाह- सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके पकने से बचाव के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखें कि अगर आपके टांके पक रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि गंभीर खतरों से बचा जा सके।