गर्भावस्था

पीरियड की अनियमितता से हैं परेशान, कहीं ये समस्या तो नहीं

अच्छा खानपान न होने के कारण अक्सर महिलाएं अपने प्राइवेट समस्या को लेकर परेशान रहती हैं। शर्म की वजह से भी किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं, लेकिन अगर पीरियड की अनियमितता को लेकर परेशान हैं तो इस बात को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इसके लिए आप एक स्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले सकती हैं। कई बार महिलाएं गायनोलॉजिस्ट से मिलते समय तनाव महसूस करती हैं लेकिन किसी भी महिला को उसके प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी का इलाज स्री रोग विशेषज्ञ ही बता सकते हैं। इसलिये इन समस्याओं को लेकर स्री रोग विशेषज्ञ से मिलना बहुत जरूरी है।

पेल्विक दर्द

अगर आप लंबे समय से पेल्विक दर्द से परेशान हैं, तो इस स्थिति में स्त्री रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करें। महिलाओं को पीरियड्स या संबंध बनाने के दौरान पेल्विक दर्द का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को संबंध बनाने के दौरान लगातार पेल्विक दर्द की समस्या होती है। यह एंडोमेट्रियोसिस, पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (पीआईडी), फाइब्रॉएड या डिम्बग्रंथि सिस्ट जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है, इसलिए समय पर डॉक्टर से जरूर मिलें।

भारी रक्तस्राव

कुछ महिलाओं को अक्सर पीरियड्स में देरी, भारी रक्तस्राव या लंबे समय तक ब्लीडिंग होती है। ये समस्याएं हार्मोनल इमबैलेंस, पीसीओएस, थायरॉयड आदि के कारण भी हो सकती हैं। कई बार महिलाएं इन समस्याओं को अनदेखा कर देती हैं। इस स्थिति में गायनोलॉजिस्ट यानी स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यूटीआई इन्फेक्शन

अगर आपको पेशाब करते समय दर्द और जलन की समस्या हो, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें। इसके अलावा पेशाब में खून या तेज गंध भी आए, तो डॉक्टर से परामर्श लेना काफी जरूरी है।

वजाइनल डिस्चार्ज

वजाइनल डिस्चार्ज होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन जब इसका रंग या गंध अलग हो, तो यह चिंता का विषय है। ये परिवर्तन कई स्थितियों की ओर संकेत कर सकते हैं, जो महिलाओं की सेहत के लिए सही नहीं है। वजाइनल डिस्चार्ज के कारण कई इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इस समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button