ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

पेट साफ करने में निकल जाते हैं पसीने? आपकी रसोई में ही छिपा है इसका इलाज, कब्ज से चुटकियों में पाएंगे छुटकारा

Constipation Home Remedies: आज के समय में लोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं।वजह है खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। ज्यादातर लोग बाहर का अनहेल्दी खाना खाते हैं और इसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है। ऐसा खाना जल्दी पच नहीं पाता है, लोगों पेट दर्द, गैस, अपच और एसिडिटी की समस्याओं से जूझते हैं। इन सब के अलावा एक और समस्या जो सबसे ज्यादा परेशान करती है, वो है कब्ज।

नहीं करते हैं व्यायाम तो हो जाइए सावधान, बढ़ जाएगा इन समस्याओं का खतरा

ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि कई बार घंटों टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी उनका पेट साफ नहीं हो पाता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पेट साफ ना होने की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं।

नींबू पानी | Constipation Home Remedies

नींबू पानी कब्ज़ का रामबाण उपाय सकता है। आपको रोज सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी लेना है। इसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें और थोड़ा सा काला नमक मिला लें। इस पानी को आपको खाली पेट धीरे-धीरे पीना है। नींबू पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त कण निकल जाते हैं। ऐसे में सुबह के समय नींबू पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

गुनगुना पानी | Constipation Home Remedies

अगर आप कब्ज़ से परेशान हैं तो सुबह के समय सबसे पहले गुनगुना पानी पी सकते हैं। ये आपके पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर कोलन साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही गुनगुना पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी असरदार साबित होता है।

अदरक | Constipation Home Remedies

पेट साफ करने के लिए अदरक असरदार घरेलू उपचारों में से एक है। अदरक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, साथ ही ये नैचुरल तौर पर पेट की गैस को ठीक कर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप सबुह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 टुकड़ा अदरक का सेवन सकते हैं। इससे आपका पेट चुटकियों में साफ हो जाएगा।

सौंफ और जीरे का पानी दिलाएगा कब्ज़ से राहत | Constipation Home Remedies

पेट साफ करने के लिए आप सौंफ और जीरे का पानी भी पी सकते हैं। इसे पेट साफ होता है। आप रात के समय एक गिलास पानी में सौंफ और जीरा भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को उबाल लें और फिर छानकर पी लें। सौंफ और जीरे का पानी पीने के कुछ ही देर बाद आपका पेट साफ होने लगेगा।

किशमिश | Constipation Home Remedies

किशमिश भी कब्ज की परेशानी से निजात दिलाती है। आप रात के समय किशमिश को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह अच्छे से फूल जाने के बाद आप खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बचे हुए पानी को पीने से भी पेट को साफ होने में मदद मिलती है।

अंजीर | Constipation Home Remedies

अंजीर कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। हल्के गर्म पानी में भीगे हुए अंजीर मिलाकर इसका सेवन करें। इससे तुरंत कब्ज से राहत मिलती है।

सेब का सिरका | Constipation Home Remedies

सेब का सिरका पेट को साफ करने में भी मदद करता है। इसके लिए बस आप आधे कप पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपका डाइजेशन दुरूस्त रहेगा।

मुलेठी | Constipation Home Remedies

मुलेठी पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को गुड़ में मिला लें। अब इस मिश्रण को एक कप गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button