स्वास्थ्य और बीमारियां

महंगी दवाओं से नहीं साफ हो रहा पेट, 10 रुपये की ये चीज करेगी कमाल

हमारे स्वास्थ्य को सही रखने के लिए बहुत की चीजों को सामान्य रूप से काम करना जरूरी होता है और जब आपका शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत की समस्याएं होने लगती है। लेकिन आजकल लोग अपनी स्वास्थ्य की ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहे हैं, समय पर डाइट नहीं ले पा रहे हैं और अगर शरीर में किसी प्रकार की परेशानी होने लगती है तो शुरुआत में उसे इग्नोर करते रहते हैं। कब्ज इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे अक्सर शुरुआत में इग्नोर कर दिया जाता है और बाद में यह गंभीर समस्या बनकर हमारे सामने खड़ी हो जाती है।

जब कब्ज गंभीर हो जाती है तो पेट साफ करने के लिए लोग रोज दवाएं लेने लगते हैं। ये दवाएं सिर्फ तब तक ही काम करती हैं, जब तक आप दवाएं ले रहे होते हैं। दवाओं का इस्तेमाल बंद करने के कुछ समय बाद से फिर से कब्ज होने लगती है। पर कुछ देसी नुस्खे हैं जिनकी मदद से कब्ज को दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

ये 10 रुपए की चीज करेगी कमाल

अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं, तो आप भी जरूर महंगी दवाएं ले लेकर थक चुके होंगे। लेकिन सिर्फ 10 रुपये में मिलने वाला इसबगोल आपकी कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। इसबगोल न सिर्फ कब्ज को कुछ समय के लिए ठीक करता है, बल्कि अगर इसका सेवन सही तरीके से और उचित समय तक किया जाए तो लंबे समय के लिए यह कब्ज को खत्म कर सकता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप कब्ज से पूरी तरह से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो आपको इसबगोल का सेवन करने का सही तरीका भी जानना होगा। वैसे तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए ईसबगोल को दही के साथ लिया जाता है, जो पेट में जाकर आपकी पाचन क्रिया को अच्छा बनाता है और साथ ही आंतों को साफ करने में भी मदद करता है। लेकिन कुछ लोगों को दही से भी कब्ज हो सकती है, तो वे इसका सेवन गुनगुने पानी के साथ भी कर सकते हैं। इन सब के अलावा मौसमी या संतरे के जूस में मिक्स करके भी इसबगोल का सेवन किया जा सकता है।

डॉक्टर से जांच जरूरी

कब्ज हमारी खराब जीवनशैली के कारण ही नहीं बल्कि किसी अंदरूनी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए अगर आपको ज्यादा कब्ज है और बार-बार दवाएं लेने या घरेलू नुस्खे अपनाने के बाद भी आप एक बार के लिए ही अपना पेट साफ कर पाते हैं, तो यह किसी अंदरूनी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए जिन लोगों को लंबे समय से कब्ज समस्या है, उन्हें एक बार डॉक्टर से इसकी जांच करा लेनी चाहिए, ताकि अगर कोई अंदरूनी बीमारी है तो उसका पता लगाया जा सके। डॉक्टर सबसे पहले अंदरूनी कारण का पता लगाएंगे और फिर उसके अनुसार ही दवाएं देना शुरू करेंगे। जब अंदरूनी समस्या ठीक होने लगती है, तो कब्ज में भी अपने आप आराम होने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button