स्वास्थ्य और बीमारियां

रात को दूध के साथ पी लें ये चीज, सुबह इस परेशानी से मिल जायेगी मुक्ति

आज के समय में कब्ज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी, पानी कम पीना और तनाव के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज होने पर मल काफी सख्त हो जाता है, जिसके कारण मल त्यागने में परेशानी होती है।

लंबे समय तक कब्ज रहने से कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है वैसे तो कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए मार्केट में कई दवाइयां और चूर्ण उपलब्ध हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से भी कब्ज से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बतायेंगे, जिन्हें रात को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है। तो चलिए, जानते हैं इन चीजों के बारे में –

दूध और इसबगोल

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच इसबगोल की भूसी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसबगोल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से मल नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है।

दूध और हींग

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर हींग को मिलाकर पी सकते हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही गैस, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

दूध और मुनक्का

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले दूध के साथ मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। मुनक्का पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है। इसके लिए एक गिलास दूध में 7-8 मुनक्का को उबालकर सेवन करें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा।

दूध और घी

कब्ज से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं। दरअसल, घी एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करता है। यह मल को नरम बनाता है जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

दूध और गुड़

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध और गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में मौजूद औषधीय गुण पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में गुड़ का टुकड़ा मिलाकर सेवन करें। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होगा और कब्ज की समस्या दूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button