Vitamin B12 Deficiency: प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन जैसे सभी पोषक तत्वों की जरूरत शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए होती है। इन सभी के बिना शरीर कमजोर और बीमार हो सकता है। ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व विटामिन बी12 है, जिसकी कमी शरीर को सूखा कंकाल बना सकती है। विटामिन बी 12, जिसे कोबालमिन के रूप में भी जाना जाता है, एक पानी में घुलनशील विटामिन है, जो आपके शरीर के कई कामकाज के लिए जरूरी है। शरीर अपने आप से बी 12 नहीं बनाता है, इसलिए आपको विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
विटामिन बी 12 शरीर के लिए क्यों जरूरी | Vitamin B12 Deficiency
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जब शरीर को यह पोषक तत्व नहीं मिलता या इसकी कमी होने लगती है, तो आपको कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी आपको थकान, कमजोरी, खून की कमी, हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसा महसूस होना, बालों का झड़ना, त्वचा में पीलापन जैसे कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। विटामिन बी 12 आपकी नसों को स्वस्थ रखने और डीएनए और लाल रक्त कोशिकाएं बनाने के लिए जरूरी है। यह पोषक तत्व आपकी त्वचा, बाल और नाखून को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसके बिना आपका शरीर आरबीसी नहीं बना सकता, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
सबसे पहले जानते हैं कि आखिर हम कैसे यह जान सकते हैं कि शरीर को में विटामिन बी 12 की कमी है।
विटामिन बी 12 की कमी के संकेत | Vitamin B12 Deficiency
कम ऊर्जा, थकान, ब्रेन फॉग और दिमाग से जुड़ी समस्याएं विटामिन बी12 की कमी का पहला संकेत हैं। खासकर आपको हमेशा ऐसी थकान महसूस हो सकती है, जो सोने के बाद भी खत्म नहीं हो रही है। इससे आपके दिमागी कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। मूड स्विंग्स विटामिन बी12 की कमी का संकेत है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन बी12 की कमी से सेरोटोनिन लेवल कम हो सकता है जोकि एक ओस रसायन है जो मूड को कंट्रोल करता है। यही वजह है कि आप हमेशा स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अगर आपको अपने हाथों और पैरों में झुनझुनी भी महसूस होती है तो ऐसा इसलिए है क्योंकि विटामिन बी12 की कमी से तंत्रिका तंत्र का कामकाज प्रभावित होता है। ऐसा होने से आपके हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के अन्य लक्षणों में सिरदर्द शामिल है। चूंकि विटामिन बी12 आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम(जिसमें आपका रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क शामिल है) को बेहतर रखता है, इसलिए कमी से न्यूरोलॉजिकल लक्षण जैसे सिरदर्द हो सकते हैं। इनके अलावा एनीमिया और पीलापन और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।
कैसे दूर करें विटामिन बी 12 की कमी? | Vitamin B12 Deficiency

इसके लिए आपको मांस, मछली, अंडे या डेयरी फूड्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए। अगर आप पशु उत्पाद नहीं खाते हैं, तो किसी सप्लीमेंट पर विचार कर सकते हैं, इसके लिए एक्सपर्ट से सलाह लें।
मांस: बीफ, चिकन, और पोर्क में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है।
मछली: सैमन, टूना, और मैकेरल जैसी मछलियां विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत हैं।
डेयरी उत्पाद: दूध, दही, पनीर और अंडे भी विटामिन बी12 के अच्छे स्रोत हैं।
फोर्टिफाइड फूड्स: कुछ अनाज, दूध, और पौधे आधारित दूध में विटामिन बी12 को कृत्रिम रूप से मिलाया जाता है।