स्वास्थ्य और बीमारियां

साइकिल चलाने से कहीं खो न दें बाप बनने का सपना, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

स्वास्थ्य और सेहत को फिट रखने के लिए साइकिल चलाने की सलाह दी जाती है। यह एक बेस्ट एक्टिविटी है, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करती है। वजन कम करने के लिए एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स साइकिलिंग करने की सलाह देते हैं। इससे हाई बीपी और डायबिटीज कम करने में मदद मिलती है। इससे स्टेमिना भी बूस्ट होता है।

साइकिलिंग से हार्ट स्ट्रोक और हार्ट संबंधी दूसरे रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है। लेकिन, कुछ समय पहले हुई एक स्टडी में यह जांच की गई कि क्या साइकिल चलाने से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती हैं?

नवी मुंबई स्थित मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय दहिफले के अनुसार, साइकिल चलाने से फर्टिलिटी से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है लेकिन इस पर अभी और रिसर्च की आवश्यकता है।

साइकिलिंग से पुरुष की प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है?

साइकिलिंग का पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर प्रभाव जानने के लिए एक वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की। इस स्टडी से इस बात का पता चलता है कि साइकिल चलाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती है। साथ ही उनको यौन संबंधी किसी भी तरह की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

स्टडी में साबित हुआ कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन, बांझपन का संबंध साइकिल चलाने से नहीं होता है। पुरुष बिना किसी संदेह के घंटों साइकिल चला सकते हैं लेकिन, उनको ज्यादा समय तक साइकिल चलाने से बचना चाहिए। पुरुषों में फर्टिलिटी से संबंधित होने वाली समस्या होने के पीछे अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। वहीं इस शोध से यह पता चला है कि साइकिल चलाने सें पैरों की नसों पर पड़ने वाला प्रेशर कम होने में मदद मिलती है।

साइकिलिंग से प्रोस्टेट पर क्या असर पड़ता है?

साइकिल चलाने से पुरुषों की फर्टिलिटी क्षमता पर किसी भी तरह का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा जा सकता है। लेकिन, पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या हो सकती है। अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि ज्यादा साइकिल चलाने वाले करीब 50 फीसदी पुरुषों को भविष्य में प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम अधिक होता है।

नतीजों के अनुसार, पुरुषों के प्रोटीन पीएसए के लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है, जो प्रोस्टेट की समस्या या कैंसर की ओर इशारा कर सकता है। इसके बढ़ने से सूजन की समस्या हो सकती है। स्टडी में देखा गया कि जो 8.5 घंटे से ज्यादा साइकिल चलाने से प्रोस्टेट संबंधी परेशानी का खतरा अधिक होता है।

प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए करें ये बदलाव

फिटनेस एक्सपर्ट्स दीपिक यादव के अनुसार फिट रहने के लिए आप साइकिल को अपनी डेली रूटिन के वर्कआउट में शामिल कर सकते हैं। साइकिल चलाने से इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है। साथ ही, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपको बीमारियों से बचाव होता है। पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता को बेहतर करने के डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। सुबह के समय योग, मेडिटेशन से भी प्रजनन क्षमता को ठीक किया जा सकता है। साथ ही पोष्टिक आहार का सेवन कर आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button