स्वास्थ्य और बीमारियां

आंखों से ही पता चल जायेगा High Cholesterol, ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं Alert

बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के कारण शरीर में अलग-अलग हिस्सों में इसका असर दिखायी देता है। हाथों-पैरों में अकड़न बढ़ने के अलावा स्किन पर कुछ बदलाव दिखायी दे सकते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से आंखों और आंखों के आसपास की स्किन पर भी कुछ लक्षण दिखायी देते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि लोग इन लक्षणों की तरफ ध्यान नहीं दे पाते और इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को इग्नोर करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है, हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

क्यों बढ़ जाता है बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल

हाई फैट और अनहेल्दी डाइट के अलावा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के और भी कई कारण हो सकते हैं। जैसे, जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का रिस्क अधिक होता है। इसी तरह स्मोकिंग करने की आदत, कुछ दवाओं के साइड-इफेक्ट्स और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।

आंखों में दिखायी देते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण

आंखों के आस-पास फोड़े
अगर आपकी आंखों के आसपास की स्किन या पलकों पर छोटे-छोटे फोड़े या पिम्पल्स दिखायी दें तो यह बैड कोलेस्ट्रॉल का लक्षण हो सकते हैं। इन फोड़ों में अक्सर दर्द नहीं होता और कई बार इनका आकार धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

सूजन
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद आंखों की कॉर्निया के बाहर वाले हिस्से में सूजन दिखायी दे सकती है। इसी तरह यहां नीले और सफेद रंग के पैचेस भी दिखायी दे सकते हैं। इस समस्या को आर्कस सेनिलिस कहा जाता है।

त्वचा का रंग बदलना
जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है तो स्किन की रंगत में भी चेंजेस आने लगते हैं। इससे अंडरआइज एरिया और आंखों के आसपास की त्वचा का रंग पीला, लाल या ब्राउन दिखायी देने लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button