ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

आप स्वस्थ हैं? इन संकेतों से स्वंय पता लगाइए कि आपका शरीर फिट है या नहीं!

Healthy Body Signs: तेजी से बढ़ती बीमारियों के बीच स्वस्थ रहना काफी कठिन है। पर आप स्वस्थ हैं या नहीं? क्या इसका कोई परीक्षण है? कुछ प्रकार की जांच के माध्यम से बीमारियों की समस्याओं का पता चल जाता है। पर ये कैसे पता किया जाए कि हम स्वस्थ हैं या नहीं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम ठीक हों या बीमार, दोनों ही स्थितियों में शरीर संकेत देता है। इनपर ध्यान देकर जाना जा सकता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं? आइए ऐसे ही आठ संकेतों के बारे में जानते हैं जो बताते हैं कि शरीर स्वस्थ है।

सेहत के साथ खूबसूरती का भी खजाना हैं ये 10 Healthy Drinks, आप भी जानिए

सबसे पहला संकेत पाचन |Healthy Body Signs

पाचन ठीक रहने का संकेत है कि आप काफी हद तक स्वस्थ हैं। पेट फूलना या गैस की दिक्कत पाचन तंत्र में गड़बड़ी को दर्शाता है। अगर शरीर भोजन को अच्छी तरह पचाता है, तो इसका मतलब है कि हमारा पाचन तंत्र सही है। अगर आपको समय पर भूख लगती है और गैस-अपच जैसी दिक्कतें नहीं हैं तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है।

नींद की गुणवत्ता | Healthy Body Signs

शरीर स्वस्थ है या नहीं इसका अंदाजा नींद की गुणवत्ता से लगाया जाता है। जो स्वस्थ होते हैं उन्हें अच्छी नींद आती है और नींद के बाद तरोताजा और आराम महसूस करते हैं। शरीर को अच्छी गुणवत्ता वाली नींद मिल रही है तो ये अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है।

पेशाब का रंग | Healthy Body Signs

मल-मूत्र पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। साफ या हल्के पीले रंग का पेशाब आमतौर पर संकेत देता है कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहते हैं। ये किडनी ठीक होने का भी संकेत है। पेशाब के रंग में अगर गाढ़ापन या बदलाव नजर आता है तो सावधान हो जाना चाहिए।

नियमित और आरामदायक मल| Healthy Body Signs

मल त्याग पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। नियमित और आरामदायक मल त्याग बेहतर पाचन का संकेत माना जाता है। दिन में एक-दो बार मल त्याग को सामान्य माना जाता है। मल त्यागने में अगर कोई कठिनाई नहीं होती है और शौच के बाद फ्रेश और पेट खाली महसूस करते हैं तो ये अच्छी सेहत का संकेत है।

वजन नियंत्रत रहना | Healthy Body Signs

वजन नियंत्रत रहना कई प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक माना जाता है। कम समय में तेजी से वजन बढ़ गया है या कम हो रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए। वजन में असंतुलन कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकता है।

मेंटल हेल्थ पर ध्यान | Healthy Body Signs

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आपका काम में मन लगता है, मन शांत रहता है, चिड़चिड़ापन-घबराहट जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं तो ये अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का संकेत है।

प्रतिरक्षा प्रणाली | Healthy Body Signs

शरीर पर घाव या चोट कितनी जल्दी ठीक होता है इसके आधार पर भी सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। यदि घाव-चोट जल्दी ठीक हो जाते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक है। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ शरीर का संकेत माना जाता है। जिन लोगों की इम्युनिटी ठीक रहती है वह कम बीमार होते हैं। ऐसे लोगों में सर्दी या कोई अन्य संक्रामक रोगों का जोखिम भी कम होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक रहना रोगजनकों से मुकाबले को आसान बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button