वेब स्टोरीज

ओवरवेट ही नहीं, अंडरवेट होना भी खतरनाक! इन पांच बीमारियों के भी हो सकते हैं शिकार

Health Problems: शरीर और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए मोटापा एक गंभीर समस्या है। यह खराब लाइफस्‍टाइल और खान-पान के कारण तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डायबिटीज, हार्ट डिजीज, फैटी लीवर की समस्या मोटापे के कारण हो सकती है। इन बीमारियों के कारण शरीर परेशानी में आ जाता है और लाइफटाइम दवाइयों पर चलना पड़ता है। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि पतला होना फायदेमंद होता है। मोटापे की तरह पतला होना भी खतरनाक हो सकता है, जिसके कारण कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

दरअसल, शरीर की लंबाई और वजन के अनुपात से बॉडी मास इंडेक्स (BMI) काउंट निकाला जाता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम सेंटर (Centre for Disease Control and Prevention) के मुताबिक, एक स्वस्थ इंसान का BMI काउंट 18.5 से 24.9 तक होना चाहिए। इससे कम होने पर अंडरवेट की कैटेगरी में आ जाते हैं, जिसके कई नुकसान हो सकते हैं।

दुबला-पतला शरीर में होने वाली पांच गंभीर समस्याएं

कुपोषण की समस्या

अगर कोई जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है तो उसमें पोषण की कमी हो जाती है और वह कुपोषण का शिकार हो जाता है। इस कारण कमजोरी, थकान, गंजापन, ड्राई स्किन और दांतों में समस्याएं हो सकती हैं।

कमजोर इम्युनिटी

कई रिसर्च में पाया गया है कि अंडरवेट यानी पतला होने से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर में बीमारियां जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है।

हड्डियां कमजोर होना

जब शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होगी तो विटामिन डी और कैल्शियम की कमी भी हो सकती है। ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। इस बीमारी में हड्डियों की मोटाई कम होने लगती है। इससे हड्डियां कमजोर होती हैं और चोट लगने या फ्रैक्चर का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है।

इनफर्टिलिटी की समस्या

अंडरवेट यानी अगर किसी का वजन जरूरत से ज्यादा कम है तो उसके शरीर का हॉर्मोन असंतुलित हो सकता है। इससे इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है. यह काफी खतरनाक हो सकता है।

हाइट रुकना

न्यूट्रिशन की कमी और अंडरवेट होने से बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है। उनकी हाइट छोटी रह जाती है, इसलिए वजन बढ़ाने के लिए खाने में फल, सब्जियां, दूध, अंडा शामिल करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button