स्वास्थ्य और बीमारियां

क्या सच में Heart Attack में महिलाओं को सीने की जगह कंधे में दर्द होता है? जानिए जवाब

Heart Attack: आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान से कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य परेशानियां देखी जा रही हैं। इसके कारण ही आजकल दिल पर भी बोझ बढ़ता जा रहा है, जो हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा रहा है। पुरुष ही नहीं महिलाओं में भी Heart Attack के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। महिलाएं घर की जिम्मेदारियों और काम के चलते सेहत को अक्सर ही नजरअंदाज कर देती हैं, जिस कारण उनमें दिल की बीमारियां बढ़ सकती हैं। महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ लक्षण पुरुषों की तरह, जबकि कुछ उनसे अलग हो सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हार्ट अटैक में महिलाओं को सीने की जगह कंधे में दर्द होता है?

महिलाओं में क्यों बढ़ रहा दिल की बीमारी का खतरा? Heart Attack Risk in Female

स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक वजन और मोटापा महिलाओं में हार्ट अटैक का प्रमुख कारण है। कई अध्‍ययनों में यह साबित भी हुआ है। आजकल महिलाएं स्मोकिंग और शराब का सेवन भी करती हैं, जिस कारण से उन्हें दिल की बीमारी हो रही हैं। वहीं, अधिक नमक का सेवन भी उनके लिए खतरनाक है। महिलाएं अधिक समय तक घर में ही रहती हैं और काम के बाद उनकी फिजिकल एक्टिविटीज कम रहती हैं, जिस कारण से उनके हार्ट प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं।

हार्ट अटैक से पहले क्या महिलाओं के कंधे में होता है दर्द?

डॉक्टर्स का कहना है कि Heart Attack आने से पहले महिला हो या पुरुष दोनों के सीने में दर्द या बेचैनी होती है। इस कारण से दबाव और जकड़न जैसी समस्याएं भी कुछ मिनट तक हो सकती है। इसके अलावा कंधे, पीठ, हाथ, गर्दन, पेट या जबड़े में भी हार्ट अटैक के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि ये हार्ट अटैक ही हो। साथ ही, यह भी पूरी तरह सच नहीं है कि महिलाओं को हार्ट अटैक के लक्षण सीने की बजाय कंधे में होता है।

महिलाओं में हार्ट अटैक के अन्य लक्षण

बिना वजह ज्यादा पसीना आ सकता है।

सिर घूमना या मतली।

सीने में दर्द के साथ सांस फूलने की समस्या।

कम मेहनत में ही बहुत ज्यादा थकान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button