गर्भावस्था

क्या है मां बनने का सही समय, महीने के ये दिन हैं सबसे सटीक

ओव्यूलेशन पीरियड के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों में महिलाओं का स्वाद बदल जाता है, सबसे ज्यादा नमकीन चीजें खाने का मन करता है। अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको ओव्यूलेशन पीरियड को समझना बेहद जरूरी है, इससे प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत से केसेज में ऐसा होता है कि कई बार ट्राई करने के बाद भी महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पाती। ऐसे में उसे अपने ओव्यूलेशन पीरियड का पता होना बेहद जरूरी है।

ओव्यूलेटिंग के कई लक्षण होते हैं, जैसे डिस्चार्ज, शरीर का तापमान, टेंडर ब्रेस्ट, पेट दर्द आदि। इस बीच एक लक्षण स्वाद से भी जुड़ा है, यह बहुत ही सामान्य लक्षण है कि ओव्यूलेशन के दौरान आपके खाने की प्राथमिकताएं बदलती हैं और नमकीन खाद्य पदार्थ खाने का सबसे ज्यादा मन होता है।

क्या कहती है रिसर्च

इंडियन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी एंड फार्माकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, पीरियड्स के दिनों में होने वाले हार्मोनल लेवल में बदलाव के साथ ही महिलाओं में नमकीन चीजों को खाने के प्रति तीव्र इच्छा उत्पन्न होती हैं। महिलाओं का अनुभव भी यही कहता है कि उन्हें इस दौरान नमकीन खाद्य पदार्थ खाने का काफी मन करता है। 55 महिलाओं में खाने-पीने की इच्छाओं में आए बदलाव और क्रेविंग्स पर किए गए अध्ययन के निष्कर्ष से यह पता चला ता है कि इस दौरान महिलाएं नमकीन खाना ज्यादा पसंद करने लगती है।

क्या है ओव्यूलेशन पीरियड

ओव्यूलेशन पीरियड, पीरियड्स का ही एक भाग होता है। ओवरी से अंडे के बाहर आने की क्रिया को ओव्यूलेशन कहते हैं। ओवरी में अंडा 12 से 24 घंटों तक फर्टिलाइजेशन के लिए रुकता है। इसी दौरान महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। आमतौर पर सबसे फर्टाइल दिन मासिक धर्म चक्र (menstrual cycle) के आठवें दिन और उसी चक्र के 19वें दिन के बीच का दिन होता है, यदि आपका मासिक धर्म चक्र 28 दिनों का होता है, तो इसे कैलकुलेट करना आसान होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button