पोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

गैस पर सिकी रोटियां खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, इस बात में कितनी सच्चाई?

पिछले महीने कई ऐसे रिसर्च में कहा गया है कि गैस पर सेकी गईं रोटियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनसे नुकसान हो सकता है। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।

रिसर्च फूड स्टैंडर्ड ऑस्ट्रेलिया एंड न्यूजीलैंड की ओर से वर्ष 2011 में एक रिसर्च प्रकाशित किया था। इसमें कहा गया था कि सीधे आंच पर सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तवे पर सेकी रोटी खाना चाहिए।

इस बात में कितनी सच्चाई

केवल अपने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में हजारों वर्षों से तंदूर या सीधे आग पर रोटियां सेंककर खाने का चलन है। कुछ दशकों से रसोई गैस भी आई है, जिसमें मीथेन या कार्बन डाइऑक्साइड जैसे गैसें होती हैं। लेकिन इसमें समझने वाली बात यह है कि कोई भी गैस रोटी के अंदर नहीं जाती है और न ही गैस रोटी में भरती है। इसलिए नुकसान होने वाली बात स्पष्ट नहीं है। केवल अनुमान के आधार पर ऐसा बोलना ठीक नहीं है।

हो सकती हैं कई बीमारियां

गैस की आंच पर सिकी रोटी खाने से दिल संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि डायरेक्ट गैस पर रोटी सेंकने से चूल्हे के बारीक कण रोटी में चले जाते है, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कई तरह की बीमारियों को भी जन्म दे सकते हैं।

एक वायरल खबर के अनुसार जर्नल एनवायर्नमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सीधे गैस पर रोटी सेंकने से प्रदूषित गैस निकलती है। यह कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड होता है। इस कारण ऐसी रोटियां खाने से नुकसान हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button