नाखूनों में भी दिखाई दे ऐसे निशान, तो हो जाएं सावधान, कहीं यह कमी तो नहीं

जब हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व की कमी होती हैं, तो इसके लक्षण हमारे शरीर में दिखाई देने लगते हैं। हमारे शरीर में पोषक तत्वों का रोल व्यापक रूप से होता है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लेकिन जब उनकी कमी होती है तो हमारे शरीर में कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जो एक खतरनाक बीमारी का संकेत भी देता है। इन्हीं रोगों में से एक है ल्यूकोनीशिया, जिसके होने पर नाख़ून में सफ़ेद निशान पड़ने लग जाते हैं।
जब हमारे शरीर में ज़िंक और मैग्नीशियम की मात्रा कम हो जाती है तो हम ल्यूकोनीशिया जैसे रोग के शिकार हो जाते हैं। ज़िंक और मैग्नीशियम वे पोषक तत्व हैं जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। ये सेल्स ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं, साथ ही हमारे शरीर की हड्डियों को भी मजबूती करते हैं।
लेकिन जब हमारे शरीर में इन पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है तो हमारे हाथ और पैर के नाखूनों में सफ़ेद छोटे-छोटे धब्बे एवं लकीरें बनने लगती हैं, जिसे ल्यूकोनीशिया भी कहा जाता है। ऐसे में आप भी यदि इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो समय रहते इसका इलाज करें।
ल्यूकोनीशिया के दिखने वाले लक्षण
- नींद न आना।
- भूख न लगना।
- हड्डियां कमजोर पड़ना।
- नाखूनों की ग्रोथ रुक जाना।
- नाखूनों का पूरी तरह से डैमेज हो जाना।
- शरीर में लगने वाली चोट का धीरे-धीरे भरना।
- हाथ और पैरों के नाखूनों में सफ़ेद धब्बे एवं लकीरें बनने लगना।
- इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने की वजह से जल्दी-जल्दी बीमार पड़ना।
Also Read – कोलन कैंसर से हैं परेशान, शुरू करें इन सब्जियों को खाना
ल्यूकोनीशिया से कैसी मिलेगी राहत
- यदि आपके नाख़ून में भी सफेद लकीर या धब्बे हैं तो इसके इलाज के लिए आप ज़िंक से भरपूर भोजन का सेवन करें।
- सबसे पहले हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली का सेवन अपनी डाइट में शामिल करें। बता दें पालक और ब्रोकली में ज़िंक का अच्छा श्रोत होता है।
- इसके आलावा लहसुन में भी ज़िंक की मात्रा पाई जाती है। आप लहसुन का सेवन भी कर सकते हैं।
- वहीं मशरूम को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- ताज़े फलों को हमेशा अपने आहार में शामिल करें।
- बीन्स और काला चना का सेवन भी इन पोषक तत्वों की कमी को भरने में लाभदायी साबित हो सकता है।
डॉक्टर्स से करें संपर्क
इसके अलावा यदि लम्बे समय तक आपके नाखूनों में सफ़ेद निशान की समस्या चल रही है तो आप इसे नज़रअंदाज़ न करें। क्योंकि यदि ऐसा है तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में बिना देरी आपने नजदीकी या किसी बड़े डॉक्टर्स से संपर्क करें और इसका समय रहते इलाज करवाएं।