पपीता और अनार एक साथ खाते हैं? जानें यह कॉम्बिनेशन क्यों है मल्टीविटामिन

अनार और पपीता दोनों की अलग-अलग बात की जाये तो पपीता में फाइबर, विटामिन सी और कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अनार में भी विटामिन सी समेत कई सारी चीजें होती हैं। ये सभी चीजें शरीर के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद हैं। लेकिन, कब क्या जब आप इन दोनों को एक साथ खाएं। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग इन दोनों को एक साथ खाते हैं। लेकिन, क्या ये तरीका सही है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
पपीता और अनार एक साथ खाना सही है?
पपीता और अनार को आप एक साथ खा सकते हैं जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। दरअसल, ये दोनों शरीर में कई विटामिन की कमी को दूर करते हैं और फिर रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देते हैं। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है। इसके अलावा ये दोनों इम्यूनिटी बूस्टर हैं। साथ ही कब्ज और मोटापे जैसी समस्याओं से बचाते हैं। पर सबसे बड़ा फायदा ये है कि इन दोनों को साथ में खाना मल्टीविटामिन की तरह काम कर सकता है।
फलों का ये कॉम्बिनेशन क्यों है मल्टीविटामिन
पपीता और अनार दोनों ही एक प्रकार के मल्टीविटामिन की तरह काम करते हैं। जैसे
- पपीते में विटामिन ए, बी और सी होता है। तो, अनार में विटामिन सी, ई, थियामिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन होता है।
- पपीता में फाइबर केल्शियम, आयरन और प्रोटीन जैसे तत्व होते है।
- अनार में एलेगिटैनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलेगिटैनिन ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करके और मस्तिष्क कोशिकाओं को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग से बचाव में मददगार है।
इस तरह खाने से मिलेंगे कई फायदे
रोज 1 कटोरा पपीता काटकर इसमें अनार मिलाकर खाएं। दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं और रेगुलर इनका सेवन आपको इन तमाम समस्याओं से बचाव में मददगार होगा।