स्वास्थ्य और बीमारियां

Nipah Virus: केरल में बढ़ रहे निपाह वायरस मामले, संपर्क में आए 700 लोगों में से 77 हाई रिस्क पर

केरल में निपाह वायरस के मरीजों के संपर्क में आने वाले 700 लोगों में से 77 को हाई रिस्क पर रखा गया है। राज्य में कुल 5 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। 

केरल में निपाह वायरस के मामले मिलने से हडकंप मचा हुआ है। दरअसल, कोझिकोड जिले में सोमवार को इस वायरस के चलते दो लोगों की मौत भी हुई थी। जिसके बाद से सरकार और प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। वहीं, बुधवार तक केरल में ही इस वायरस के 4 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि, अब यह संख्या बढ़कर 5 हो चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने राज्य में कोविड महामारी जैसी ही कुछ पाबंदियां लागु कर दी हैं। 

700 लोगों की बनाई गई लिस्ट 

दरअसल, राज्य में मिलने वाले निपाह वायरस से संक्रमित 5 मरीजों के संपर्क में बहुत से लोग आए थे। ऐसे लोगों को खोजकर उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 700 लोग मरीजों के संपर्क में आए थे, जिनकी एक लिस्ट तैयार की गई है। इनमें से 77 लोगों को हाई रिस्क पर भी रखा गया है। इन लोगों के संक्रमितों के ज्यादा करीब से संपर्क में आने की बात कही जा रही है। हाई रिस्क पर रखे गए लोगों को लापरवाही न बरतने और घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button