Health Tips: इन दो चीज़ों को खुद से कीजिए अलग, जानलेवा बीमारियों से होगा बचाव

Healthy Eating Tips in Hindi: सेहत के लिए डाइट में गड़बड़ी को नुकसानदायक माना जाता है। आप जिस तरह की चीजें खाते हैं, उसका सेहत पर सीधा असर होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आपका आहार स्वास्थ और पौष्टिक नहीं है तो इसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम हो सकता है। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के अधिकतर मामलों के लिए डाइट में खराबी को ही प्रमुख कारण माना जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं।
डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से 30 से कम उम्र के लोग भी ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत है। स्वस्थ रहना है और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव करना है तो सभी लोगों को दैनिक आहार में दो चीजों की मात्रा बहुत कम कर देनी चाहिए। क्या? आइए इस बारे में जानते हैं।
नमक और चीनी, सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक | Healthy Eating Tips in Hindi
जिन दो चीजों को सेहत के लिए सबसे हानिकारक माना जाता है वह है- नमक और चीनी। इन्हें व्हाइट पॉइजन भी कहा जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप नियमित रूप से इन चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो समय के साथ हृदय रोग और डायबिटीज होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ज्यादा चीनी खाना डायबिटीज का कारक है पर क्या आप जानते हैं कि चीनी और नमक आपके दिल के लिए भी अच्छे नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने आहार से इन दोनों की मात्रा कम करने की सलाह देते हैं।
ज्यादा चीनी खाने के नुकसान | Healthy Eating Tips in Hindi
चीनी वाली चीजें अधिक खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है और हाई कैलोरी वाली चीजों को मोटापा और ग्लूकोज को बढ़ाने वाला माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि चीनी आपके दिल को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करती है, न ही इससे सीधे तौर पर डायबिटीज होता है। हालांकि चीनी वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण वह जोखिम कारक जरूर बढ़ जाते हैं जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। मिठाइयों, सोडा और सॉफ्ट ड्रिंक में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इन चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं तो इसके कारण भी सेहत पर नकारात्मक असर होने का जोखिम रहता है।

ज्यादा नमक खाने के नुकसान | Healthy Eating Tips in Hindi
चीनी की ही तरह से अधिक मात्रा में नमक खाना भी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। नमक में सोडियम पाया जाता है, ये वैसे तो शरीर के कार्यों के लिए आवश्यक है। पर अधिक मात्रा में अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। वयस्कों के लिए प्रतिदिन 1500 मिलीग्राम सोडियम के सेवन को पर्याप्त माना जाता है, हालांकि अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो दीर्घकालिक रूप में इससे किडनी, लिवर, मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोगों का जोखिम हो सकता है।

विशेषज्ञों की राय सबसे हयादा महत्वपूर्ण | Healthy Eating Tips in Hindi
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी लोग चीनी और नमक दोनों का रोज सेवन करते हैं, ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीजों के लिए इसे प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार में इन दोनों की मात्रा कम कर दें। बहुत ज्यादा चीनी आपको मोटापे का शिकार बना सकती है, इससे मधुमेह का भी खतरा रहता है। वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का कारक है। इसलिए जरूरी है कि आप आहार से इन दोनों की मात्रा कम कर दें। क्रोनिक बीमारियों से बचाव के लिए ये बहुत आवश्यक है।