महिलाओं के लिए खूबसूरती या सेहत, क्या है फर्स्ट प्रायोरिटी? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान

अक्सर हमने सुना, देखा या जाना होगा अथवा आम धारणा भी है कि महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर अधिक फोकस रहती हैं। इसे बनाए रखने के लिए वे हरसंभव प्रयास करती हैं। हालांकि, एक सर्वे में इसे गलत माना गया है। इस सर्वे के मुताबिक, महिलाएं अब ब्यूटी पर नहीं, बल्कि हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं।
अमेरिका में हुए एक सर्वे में महिलाओं को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए, जिससे अधिकतर लोग अनजान हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्वे में बताया गया कि अधिकतर महिलाएं सुंदरता से अधिक सेहत को प्राथमिकता देती हैं। लगभग 80% तक महिलाओं के लिए फर्स्ट प्रायोरिटी उनकी सेहत (Health) है।

सेहत है महिलाओं की पहली प्रायोरिटी
इस सर्वे में 2,000 अमेरिकी महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें से ज्यादातर सेहत को लेकर अवेयर दिखीं। उनका पूरा फोकस फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर है। सर्वे में पता चला कि 33% महिलाएं अपनी मेंटल और इमोशनल हेल्थ को सबसे आगे रखती हैं। वहीं, 30% महिलाएं फिजिकल हेल्थ पर फोकस्ड हैं। इन सभी का मानना है कि खूबसूरती से ज्यादा सेहत का सही होना जरूरी है। हालांकि, 22% महिलाएं आज भी ब्यूटी को ही अपनी प्रायोरिटी मानती हैं।
हेल्दी रहना चाहती हैं ज्यादातर महिलाएं
इस सर्वे के मुताबिक, लगभग 79% महिलाओं का मानना है कि जब वे अंदर से खुद को हेल्दी और फिट पाती हैं तो बाहर से सुंदर भी महसूस करती हैं। इन महिलाओं को अपनी वास्तविक औसतन उम्र 8 साल कम लगती है। उन्हें नेचुरल ब्यूटी और उम्र को लेकर काफी कॉन्फिडेंस है। 10 में से 8 महिलाओं का मानना है कि जवान दिखने के लिए उन्होंने कभी भी बोटोक्स या फिलर्स करवाने की नहीं सोची। उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि वो खूबसूरत दिखती हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में सही तरीके और सही मात्रा में खाएं खजूर, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
सुंदर न होने का रहता है दबाव
इस सर्वे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि लगभग 39 साल के बाद अधिकतर महिलाएं सुंदर न होने का दबाव महसूस करती हैं। 40% महिलाओं का मानना है कि इस उम्र में भी उन्हें जवान दिखना चाहिए। सर्वे के मुताबिक, महिलाएं सुंदरता को लेकर सबसे ज्यादा 59% सोशल मीडिया, 55% टीवी विज्ञापनों और 33% फ्रेंड से प्रभावित होती हैं। सर्वे में शामिल 28% महिलाओं ने कहा कि वे किसी डेली ब्यूटी रूटीन को फॉलो नहीं करती हैं, बल्कि खुद का रूटीन अपनाती हैं। औसतन 11 मिनट से भी कम समय में मेकअप कर लेती हैं। इससे पता चलता है कि महिलाएं सुंदरता से ज्यादा सेहत पर ध्यान देती हैं।

उम्र को लेकर असंतुष्ट रहती हैं महिलाएं
इस सर्वे में पता चला कि अधिकतर महिलाएं अपनी शारीरिक सुंदरता से कहीं ज्यादा अपनी आंतरिक सेहत पर ध्यान देती हैं। लगभग 24% महिलाएं विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चलते कभी-कभी अपनी उम्र और खूबसूरती को लेकर असंतुष्ट भी महसूस करती हैं।