ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

उम्र से पहले बूढ़ा बना देता है चीनी का अधिक सेवन, शरीर को घेर लेती हैं ये गंभीर बीमारियां

खाने में किसी भी चीज का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है। नमक हो या चीनी दोनों की ही अधिक मात्रा में हेल्‍थ को नुकसान पहुंचाती हैं और कई गंभीर बीमारियां भी घेर लेती हैं। अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाएं। क्‍योंकि, आज के इस लेख में हम जानेंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

दिल की बीमारियां (Heart Diseases)

चीनी का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों को बढ़ाता है। जो लोग ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं, उनके शरीर में भूख कंट्रोल नहीं होती है और इस कारण वजन बढ़ने लगता है, जोकि दिल की बीमारियों का कारण बनता है।

डायबिटीज (Diabetes)

अधिक मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने लगता है, जिस कारण डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा एंग्‍जाइटी, मूड स्विंग, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)

चीनी का ज्यादा सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है। अब तक कई रिसर्च में सामने आया है कि चीनी के ज्यादा सेवन के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

फैटी लिवर (Fatty Liver Disease)

चीनी का ज्यादा सेवन आपके लिवर को कमजोर कर सकता है। चीनी के कारण नॉन एल्कोहल फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

तेजी से बढ़ता है मोटापा (Obesity)

चीनी का ज्यादा सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, लेकिन चीनी खाना बंद नहीं किया है तो आप कभी भी वजन कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिट रहने के लिए आपको चीनी और नमक को सीमित मात्रा में लेना शुरू करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button