ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

बिना टेस्ट के घर पर पता लगा सकते हैं अपने लिवर की सेहत, जानें आसान से उपाय

Liver Health Check: हमारे शरीर में एक अंग ऐसा भी है, जो चुपचाप हमारी बॉडी की सेहत का बड़ा हिस्सा संभालता है और वो है- लिवर (Liver). ये हमारे शरीर का हर दिन खून साफ करता है, पाचन ठीक रखने में मदद करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। मगर, अफसोस की बात यह है कि जब तक लिवर में बड़ी समस्या नहीं हो जाती, हम उसकी हालत जान ही नहीं पाते।

khana Khane Ke Baad Kya Nahin Kare | How To Digest Food After Meal | Food Digestion Tips in Hindi

क्या आपको भी लगता है कि, लिवर की सेहत जानने के लिए हमेशा टेस्ट ही कराना पड़ेगा? क्या कुछ आसान टिप्स के जरिए इसे नहीं पहचाना जा सकता, आइए हम आपको बताएंगे कि, कैसे इसकी जानकारी घर पर मिल सकती है। लिवर हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। इसलिए कुछ संकेत हैं, जिन्हें पहचानकर आप समय रहते अलर्ट हो सकते हैं।

थकावट और कमजोरी महसूस होना |Liver Health Check

अगर आप बिना वजह थकान महसूस करते हैं और दिनभर सुस्ती रहती है तो यह लिवर की गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। लिवर अगर सही से टॉक्सिन्स को प्रोसेस नहीं कर रहा है तो शरीर में एनर्जी कम बनती है।

त्वचा और आंखों का पीलापन | Liver Health Check

चेहरे या आंखों की सफेदी में हल्की पीलापन आना जॉन्डिस का संकेत हो सकता है, जो लिवर खराब होने पर होता है। इसे हल्के में बिल्कुल न लें।

पेट में सूजन या भारीपन लगना | Liver Health Check

अगर आपको अक्सर पेट के दाहिनी ओर भारीपन, सूजन या हल्का दर्द महसूस होता है तो यह लिवर के सिग्नल्स हो सकते हैं। खासकर खाने के बाद पेट फूला-फूला लगे तो ध्यान दें।

भूख में कमी आने लगती है | Liver Health Check

लिवर की गड़बड़ी से भूख पर असर पड़ सकता है। अगर आपकी भूख लगातार कम हो रही है या खाना खाने में रुचि नहीं बची तो यह भी एक चेतावनी हो सकती है।

त्वचा पर खुजली होना या दाने दिखाई देना | Liver Health Check

लिवर खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिससे स्किन इरिटेशन या खुजली जैसी समस्या हो सकती है।

डॉक्‍टर से मिलना जरूरी | Liver Health Check

लिवर की सेहत को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में ऊपर बताए गए संकेत लगातार दिख रहे हैं तो यह समय है सतर्क होने का। घर पर लक्षण पहचानना एक शुरुआती स्टेप है, लेकिन सही इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button