Rakesh Roshan को शिकार बना सकती थी ये साइलेंट किलर बीमारी, आप भी जान लें लक्षण

बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) इस सप्ताह अपने रेगुलरल फुल बॉडी चेकअप के लिए गए थे। डॉक्टर ने जब उनकी हार्ट सोनोग्राफी और नेक सोनोग्राफी की तो रिपोर्ट से पता चला कि उनकी गर्दन की दोनों कैरोटिड आर्टरी में 75% से भी ज्यादा ब्लॉकेज थी। आर्टरी में ब्लॉकेज होने की वजह से दिमाग तक खून पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसके कारण स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।
राकेश रोशन ने अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाया। राकेश रोशन के अनुसार, समय-समय पर अपनी बॉडी का चेकअप करवाना बेहद जरूरी है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए समय रहते शरीर में दिखाई देने वाले लक्षणों पर गौर करना बेहद जरूरी हो जाता है।
![]()
आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण | Symptoms of Artery Blockage
अगर आपको बोलने में या फिर समझने में दिक्कत महसूस हो रही है तो हो सकता है कि आपकी आर्टरी में ब्लॉकेज पैदा होने लगी हो। अचानक से सिर में होने वाला तेज दर्द भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। चक्कर महसूस होना, हाथ-पैर सुन्न पड़ना या फिर शरीर में कमजोरी महसूस होना, आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा ब्लर विजन जैसा लक्षण भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Hepatitis के दौरान ये संकेत देने लगता है शरीर, मामूली समझ कर न करें इग्नोर
दिल-दिमाग से जुड़ी बीमारियां | Symptoms of Artery Blockage
40 की उम्र के बाद दिल का सीटी स्कैन और ब्रेन की कैरोटिड आर्टरी की सोनोग्राफी करानी चाहिए, जिससे स्ट्रोक, थायरॉइड कैंसर, दिल से जुड़ी बीमारी या फिर खून की नसों में पैदा होने वाली रुकावट के बारे में पता लगाया जा सके। बता दें कि जितनी जल्दी इन बीमारियों को डिटेक्ट कर इनका इलाज शुरू करवाया जाता है, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है।




