ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Diet Tips: आयरन से भरपूर है रेड मीट, फिर भी सेहत के लिए हानिकारक! जानिए क्यों?

Diet Plan Tips: क्या आप भी मांसाहारी आहार का सेवन करते हैं? अक्सर अंडा-मछली और मांस खाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। कहीं आपका पसंदीदा मांस डाइट सेहत के लिए बड़ी समस्याएं न खड़ी कर दे? रेड मीट यानी मटन, पशु आधारित खानपान का एक अहम हिस्सा रहा है। इसे पसंद करने वालों की संख्या भी काफी बड़ी है। पर क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार के मांस का सेवन फायदे की जगह आपकी सेहत के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करने वाला हो सकता है?

वैसे तो रेड मीट को आयरन से भरपूर माना जाता है, पर कई शोध बताते हैं कि जो लोग इसका अधिक सेवन करते हैं उनमें ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन से लेकर कई अन्य प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है। रेड मीट, आयरन के साथ प्रोटीन और विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत है। लेकिन शोध बताते हैं कि इसका अधिक सेवन शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

डीएनए को नुक्सान पहुंचाता है रेड मीट | Diet Plan Tips

आमतौर पर माना जाता रहा है कि रेड मीट शरीर को भरपूर आयरन और विटामिन बी12 देता है। आयरन हमारे शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। लेकिन, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि रेड मीट का ज्यादा सेवन कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर सकता है। रेड मीट में हीम आयरन होता है। यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है, लेकिन यही दिक्कत भी है। जब यह ज्यादा मात्रा में आंतों में जाता है तो वहां एन-नाइट्रोसो कंपाउड नाम के हानिकारक केमिकल बनाता है। ये हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं और धीरे-धीरे बड़ी आंत (कोलन) का कैंसर पैदा कर सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ की कर चुका है अलर्ट | Diet Plan Tips

साल 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्पष्ट किया कि रेड मीट कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, खासकर अगर इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में खाया जाए। रेड मीट की जगह चिकन का सेवन करना आपके लिए अधिक लाभकारी हो सकता है, ये भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। शोध से पता चलता है कि रेड मीट खाने से कैंसर के अलावा दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

रेड मीट के नुकसान व फायदे - Red Meat ke nuksan aur fayde

हृदय स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें | Diet Plan Tips

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, रेड मीट में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं। इसकी अधिकता खून की नलियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है। यही ब्लॉकेज आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। एक अन्य शोध में पाया गया कि रेड मीट में मौजूद एल-कार्निटाइन नामक पदार्थ आंतों में जाकर एक प्रकार का केमिकल बनाता है, जो दिल की नलियों को और सख्त कर देता है। रेड मीट खाने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

गाउट जैसी समस्याओं का जोखिम | Diet Plan Tips

रेड मीट में प्यूरिन नामक पदार्थ भी अधिक होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड बनाता है। अगर आप ज्यादा रेड मीट खाते हैं तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। ज्यादा यूरिक एसिड से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया (गाउट) जैसी समस्या होने लगती है। कई शोध बताते हैं कि रेड मीट गाउट और हड्डियों से संबधित दिक्कतों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

Weight Loss and High Cholesterol Controlling Tips: सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, कई समस्याओं का रामबाण इलाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button