ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Pollution: बढ़ते प्रदूषण में बढ़ सकती है गले में खराश, ऐसे दूर होगी परेशानी

Sore Throat Remedy From Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही, लोगों को गले में खराश, दर्द और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वायु में मौजूद हानिकारक कण PM 2.5 और PM 10 जब सांस के जरिए गले और श्वसन नली तक पहुंचते हैं, तो वे सूजन पैदा करते हैं, जिससे यह परेशानी होती है। प्रदूषित हवा के कारण गले की म्यूकोसा सूख जाती है, और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में गले की समस्याओं को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, क्योंकि यह संक्रमण सर्दी-जुकाम या गंभीर श्वसन समस्याओं में बदल सकता है। अच्छी बात यह है कि प्रदूषण जनित गले के दर्द और खराश को कम करने के लिए हमारे घरों में कई असरदार और सरल उपाय मौजूद हैं। ये घरेलू नुस्खे न केवल लक्षणों को शांत करते हैं, बल्कि गले की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। इन आसान उपायों को अपनाकर आप दवाओं के इस्तेमाल को कम कर सकते हैं और प्रदूषण के दुष्प्रभावों से खुद को बचा सकते हैं।

गुनगुने पानी का सेवन | Sore Throat Remedy From Pollution

गले की खराश को शांत करने का सबसे पहला और आसान तरीका है गुनगुना पानी पीना। गुनगुना पानी गले की जलन को कम करता है और बलगम को पतला करके उसे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, जो गले की म्यूकोसा की नमी बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने की क्षमता के लिए जरूरी है।

नमक के पानी से गरारे करें | Sore Throat Remedy From Pollution

नमक के गुनगुने पानी से गरारे करना गले की सूजन को कम करने और दर्द से राहत पाने का एक सदियों पुराना उपाय है। नमक का पानी गले में जमा बैक्टीरिया और वायरस को बाहर निकालने में मदद करता है। दिन में दो से तीन बार गरारे करने से गले की खराश और दर्द में तेजी से कमी आती है और गले की गंदगी साफ होती है।

काढ़ा और सूप का सेवन करें | Sore Throat Remedy From Pollution

ठंड और प्रदूषण के इस मौसम में गर्म काढ़ा (तुलसी, अदरक, काली मिर्च और शहद वाला) और गरमागरम सूप (सब्जियों का) पीना बेहद फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाते हैं। काढ़ा गले को अंदर से गर्माहट देता है जिससे गले की नसों को राहत मिलता है।

भाप लें | Sore Throat Remedy From Pollution

गले की खराश और बंद नाक के लिए भाप लेना एक अचूक उपाय है। गर्म पानी की भाप लेने से गले के अंदर की सूजन कम होती है और श्वसन मार्ग में जमा कफ ढीला पड़कर बाहर निकल जाता है। आप चाहें तो सादे पानी में थोड़ी सी अजवायन या नीलगिरी का तेल डालकर दिन में एक या दो बार भाप ले सकते हैं।

पौष्टिक आहार को अच्छी सेहत का मूलमंत्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन की थाली में उन चीजों की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button