अक्सर लोग रात में खाना खाने में देरी कर देते हैं। कोई-कोई तो आधी रात बिता देता है। मगर, देर रात खाना खाने से या खाने और सोने के बीच में सही गैप मेंटेन न करने के कारण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आपको खाना खाने के कम से कम दो से तीन घंटे बाद ही सोना चाहिए। इसके अलावा आपको खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेटने से भी बचना चाहिए। डिनर के बाद थोड़ी बहुत वॉक करना जरूरी होता है। खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खाना खाने के बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें।

रात में खाना खाने का सबसे सही समय
आयुर्वेद के अनुसार, शाम के 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक डिनर का सबसे सही समय होता है। रात में 9 बजे के बाद डिनर नहीं करना चाहिए। अगर आप 8 बजे तक खाना खा लेते हैं तो 10 से 11 बजे तक सो सकते हैं और सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप ले सकते हैं। इस रूटीन को फॉलो कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में बढ़ गई है पेट दर्द, अपच-गैस की दिक्कत? जानिए कैसे करें बचाव
देर रात डिनर करने के साइड इफेक्ट्स
अगर आप लेट नाइट डिनर करते हैं या फिर खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो आपकी सेहत को कुछ साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं। डिनर के बाद बिना इंतजार किए सो जाने की वजह से आपकी गट हेल्थ डैमेज हो सकती है। आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से आपके स्लीप साइकिल पर भी बुरा असर पड़ सकता है।