Yoga: कम समय में दिखेगा फर्क, बस रोज करें ये 5 असरदार योगासन


Benefits Of Yoga: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय बहुत कम बचता है. अनियमित खान-पान, लंबे समय तक बैठना और तनाव की वजह से पेट की चर्बी बढ़ना एक आम समस्या बन गई है. पेट की चर्बी सिर्फ आपके लुक को प्रभावित नहीं करती, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है. ऐसे में योगासन एक नेचुरल और सुरक्षित तरीका है, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है और शरीर को मजबूत बनाता है. योग न सिर्फ मांसपेशियों को टोन करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और मानसिक तनाव को कम करता है. तो आइए आज हम आपको टोन्ड लुक के लिए 5 आसान योगासन बताते हैं.
भुजंगासन (Benefits Of Yoga): भुजंगासन पेट और कमर की चर्बी कम करने का एक बेहद आसान और प्रभावी योगासन है. इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के पास जमीन पर टिकाएं. सांस अंदर खींचते हुए धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और गर्दन को सीधा रखें. इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड तक रुकें. भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है, साथ ही कमर और पीठ की मांसपेशियों को टोन करने में मदद करता है.
पवनमुक्तासन (Benefits Of Yoga): पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएँ और दोनों पैरों को मोड़ें, घुटनों को छाती के पास लाकर हाथों से पकड़ें और सिर उठाकर घुटनों को छूने की कोशिश करें. इस स्थिति में 15–20 सेकंड तक बने रहें. यह योगासन पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट की चर्बी घटाने में भी मदद करता है.
नौकासन (Benefits Of Yoga): पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने का एक बेहतरीन तरीका है. इसे करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएँ और दोनों पैरों को ऊपर उठाकर V आकार बनाएं. हाथों को पैरों की दिशा में सीधा रखें और 10–15 सेकंड तक स्थिति बनाए रखें. नौकासन को नियमित करने से कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है, शरीर स्थिर और लचीला बनता है और पेट की चर्बी कम होती है.
कपालभाति प्राणायाम (Benefits Of Yoga): एक प्रकार का श्वसन अभ्यास है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है. इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं और नाक से तेज-तेज सांस छोड़ें, जिससे पेट अंदर की ओर खिंचे. सांस अपने आप अंदर चली जाएगी. रोजाना 50–60 राउंड करना फायदेमंद है. यह योगासन शरीर से टॉक्सिन निकालता है और पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है.
धनुरासन पेट (Benefits Of Yoga): जांघ और कमर की चर्बी को कम करने का एक बहुत प्रभावी योगासन है.य इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएँ, पैरों को मोड़कर टखनों को पकड़ें और सांस भरते हुए छाती और पैरों को ऊपर उठाएं. धनुष जैसी मुद्रा बनाकर 10–15 सेकंड तक रुकें. यह योगासन शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, साथ ही पीठ और कमर की मांसपेशियों को टोन करता है.





