खानपान में गड़बड़ी और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं।
कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक तरह का लिक्विड होता है, जो ब्लड प्लाज्मा के जरिए ब्लड के भीतर रहता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा रहता है।
कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं- एक लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) और हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL)। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से सही समय पर इलाज और बचाव नहीं अपना पाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए?
उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर डॉक्टर इसकी जांच कराने की सलाह देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। डॉक्टर HDL और LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को टोटल करके भी मापते हैं। इसके अलावा नॉन-एचडीएल कोलेस्ट्रॉल या फैट के लेवल को भी देखा जाता है।
शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर डॉक्टर आपको डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करने की सलाह देते हैं और कुछ दवाओं के सेवन की भी सलाह देते हैं।
शरीर में गुड और बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा खानपान और लाइफस्टाइल के हिसाब से हर व्यक्ति में इसका स्तर कम और ज्यादा हो सकता है।
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का लेवल 100 mg/dL से कम होना सामान्य माना जाता है। अगर इससे ज्यादा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने की जरूरत होती है।
कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अगर 130 mg/dL से ज्यादा है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का लेवल इस तरह से होना चाहिए-
19 साल और इससे ज्यादा की उम्र के पुरुष
एलडीएल- 100 mg/dl से कम
एचडीएल- 45 mg/dl से अधिक
टोटल कोलेस्ट्रॉल- 170 – 200 mg/dl
नॉन एचडीएल- 130 mg/dl से कम
20 साल या उससे ज्यादा की महिला
एलडीएल- 100 mg/dl से कम
एचडीएल- 50 mg/dl या इससे ज्यादा
टोटल कोलेस्ट्रॉल- 125 से 200 mg/dl
नॉन एचडीएल- 130 mg/dl से कम
25 साल से ऊपर के पुरुषों में कोलेस्ट्रॉल लेवल
एलडीएल- 100 mg/dl से कम
एचडीएल- 40 mg/dl या इससे अधिक
टोटल कोलेस्ट्रॉल- 125 से 200 mg/dl
नॉन एचडीएल- 130 mg/dl से कम
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का सामान्य लेवल 100mg/dL तक सामान्य माना जाता है। इसके अलावा अगर शरीर में LDL की मात्रा सामान्य है और गुड कोलेस्ट्रॉल या HDL की मात्रा कम हो रही है, तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल 40 mg/dL से कम नहीं होना चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स