पुदीने की पत्तियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। पुदीने की पत्तियों में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। पुदीने में मौजूद ये गुण न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं।
ऐसे में आप चाहें तो चेहरे पर भी पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने चेहरे पर पुदीने की पत्तियों का रस लगा सकते हैं। पुदीने की पत्तियों का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं।
चेहरे पर पुदीने का रस लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा की रंगत में सुधार होता है। आइए, जानते हैं चेहरे पर पुदीने का रस लगाने के फायदे और तरीका
चेहरे पर पुदीने का रस लगाने के फायदे
रेडनेस और जलन दूर करे
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आप चेहरे पर पुदीने का रस लगा सकते हैं। सेंसिटिव स्किन पर रेडनेस और जलन होना बेहद आम है। अगर आप पुदीने का रस लगाएंगे, तो इससे रेडनेस और जलन में आराम मिल सकता है। पुदीने का रस लगाने से स्किन सेंसिटिविटी भी कम होती है।
मुंहासों से छुटकारा दिलाए
पुदीने का रस मुंहासों से भी छुटकारा दिला सकता है। पुदीने में मौजूद शीतल गुण मुंहासों को कम करने में मदद करता है। पुदीने का रस मुंहासों को शांत करने में मदद करता है। अगर आप सप्ताह में एक से दो बार पुदीने का रस लगाएंगे, तो इससे मुंहासों में काफी आराम मिल सकता है।
त्वचा को हाइड्रेट रखे
पुदीने की तासीर ठंडी होती है। अगर आप चेहरे पर पुदीने का रस लगाएंगे, तो इससे त्वचा हाइड्रेट बनी रहती है। पुदीने का रस त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर पुदीने का रस लगाएंगे, तो इससे त्वचा की ड्राईनेस दूर होगी।
दाग-धब्बों से छुटकारा
दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी आप पुदीने का रस लगा सकते हैं। पुदीने के रस में विटामिन सी होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। पुदीने का रस त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आपके लिए पुदीने के रस का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
चेहरे पर पुदीने का रस कैसे लगाएं?
- चेहरे पर पुदीने का रस लगाने के लिए आप इसकी पत्तियां लें।
- अब इन्हें पीस लें और इसका रस निकाल लें।
- अब इस रस को अपने चेहरे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
- आप सप्ताह में 1-2 बार चेहरे पर पुदीने का रस लगा सकते हैं।
आप भी अपने चेहरे पर पुदीने का रस लगा सकते हैं। पुदीने के रस को सभी स्किन टाइप पर लगाया जा सकता है। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको पुदीने के रस को पैच टेस्ट के बाद ही लगाना चाहिए। पुदीने का रस लगाने से दाग-धब्बों से भी छुकटारा मिलेगा।