गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: दिवाली के बाद जहरीली हुई हवा, प्रदूषण के कारण सांस लेने में हो रही दिक्कत?

Health Tips: दिवाली का त्योहार खत्म होते ही राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पटाखों से निकलने वाले धुआं के साथ वाहनों का धुंआ, निर्माण कार्यों की धूल और पराली जलाने की घटनाएं मिलकर हवा की गुणवत्ता को और खराब कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में इसका असर साफ देखने को मिलता है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स दिवाली से पहले ही 400 के पार बना हुआ है।

ऐसे प्रदूषित वातावरण में सांस लेना सिर्फ अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए ही परेशानी का कारण नहीं है, बल्कि स्वस्थ लोगों को भी खांसी, गले में जलन, आंखों से पानी आना और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहने से फेफड़ों और हृदय की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

ऐसे में सवाल है कि दिवाली के बाद प्रदूषण के दुष्प्रभावों से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

प्रदूषण हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। बच्चे और बुजर्गों में प्रदूषण के कारण सांस की दिक्कत अधिक देखी जा रही है, युवा वयस्क भी इसका शिकार हो रहे हैं। जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की कोई दिक्कत है उनके लिए हवा की ऐसी गुणवत्ता कई तरह की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है। कुछ अध्ययनों से ये भी पता चलता है कि पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) जैसे सूक्ष्म कण सांस के माध्यम से फेफड़ों में पहुंचकर फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।  अगर आपको भी इन दिनों प्रदूषण के कारण सांस लेने में कोई समस्या हो रही है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।

सांस की दिक्कत हो तो क्या करें?

अगर आपको अस्थमा या सांस की कोई समस्या है और ये प्रदूषण के कारण ये ट्रिगर हो रही है तो तुरंत अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए इनहेलर का उपयोग करें। सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो पहले आरामदायक स्थिति में बैठें और आराम से सांस लेने की कोशिश करें। स्ट्रेस न लें, इससे सांस की दिक्कत और बढ़ सकती है। प्रदूषण के कारण होने वाली दिक्कतों से बचाव के लिए दिनभर में खूब पानी पीते रहें, जिससे वायुमार्ग में नमी बनी रहे। प्राणायाम जैसे अभ्यास करें। इससे सांस में आराम मिलता है धूम्रपान आपका सबसे बड़ा दुश्मन है, इससे सांस की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। इसलिए धूम्रपान बिल्कुल न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button