ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Arthritis: सुबह उठते ही अकड़ जाते हैं हाथ-पैर? इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?

Walking After Meal

Arthritis: सुबह सोकर उठने के बाद हाथ-पैरों में अकड़न महसूस होना, उंगलियों को मोड़ने में परेशानी होना या जोड़ों में दर्द रहना आर्थराइटिस के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आमतौर पर लोग इसे उम्र बढ़ने, थकान या सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना जोड़ों से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

आर्थराइटिस के प्रकार

आर्थराइटिस कई प्रकार का होता है, जिसमें रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस प्रमुख हैं।

  • रूमेटाइड आर्थराइटिस: रूमेटाइड आर्थराइटिस में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगती है, जिससे उनमें सूजन, दर्द और अकड़न होने लगती है। इसमें सुबह उठने के बाद अकड़न आमतौर पर 30 मिनट से अधिक समय तक रह सकती है।

  • ऑस्टियोआर्थराइटिस: वहीं, ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है, जिससे चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने या कोई सामान उठाने पर दर्द हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों में सूजन, गर्माहट, लालिमा, उंगलियों की पकड़ कमजोर होना और घुटनों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

आर्थराइटिस के इन संकेतों को नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़

डॉक्टर के अनुसार, सुबह उठने पर हाथ-पैरों या जोड़ों में लंबे समय तक रहने वाली अकड़न, सूजन, लालिमा और चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए । अगर आपको यह समस्या कई दिनों तक रहे तो फौरन डॉक्टर से मिले

कैसे कर सकते हैं इस समस्या को कंट्रोल?

डॉक्टर कहते हैं कि अगर ये परेशानियां लगातार बनी रहती हैं या धीरे-धीरे बढ़ रही हैं तो इन्हें सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज करने की बजाय डॉक्टर से मिलें। समय पर डॉक्टर से परामर्श लेकर जरूरी जांच कराना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही नियमित हल्का व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखना, संतुलित खानपान और जोड़ों पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालने से बचना भी फायदेमंद हो सकता है।

Walking After Meal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button