वेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

LUCKNOW: नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने की दिलाई गई सामूहिक शपथ

विश्व कैंसर दिवस–2026 के अवसर पर केजीएमयू परिसर में जनजागरूकता वाकॉथन का भव्य आयोजन

LUCKNOW: विश्व कैंसर दिवस–2026 के अवसर पर केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानन्द के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक भवन परिसर से जनसामान्य में कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता एवं उसके प्रभावी बचाव के उद्देश्य से एक भव्य जनजागरूकता वाकॉथन का आयोजन किया गया। इस वाकॉथन में प्रो. रश्मि कुशवाहा (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण), प्रो. केके सिंह (अधिष्ठाता, पैरामेडिकल विज्ञान संकाय), प्रो. भास्कर अग्रवाल, प्रो. तीर्थ राज वर्मा एवं डॉ. पूजा शर्मा (सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) की उपस्थिति के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों से लगभग 300 छात्र-छात्राओं, रेजीडेंट्स, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. रश्मि कुशवाहा एवं प्रो. केके सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की तथा तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से उत्पन्न गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैंसर सहित विभिन्न जनस्वास्थ्य संबंधी रोगों से बचाव हेतु स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके कारणों, लक्षणों एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

LUCKNOW: नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने की दिलाई गई सामूहिक शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button