ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Vitamin D deficiency: थकान-कमजोरी या हड्डियों में है दर्द, इस विटामिन की हो सकती है कमी

Vitamin D deficiency: बदलती जीवनशैली का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है. वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं, जो कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसका मुख्य कारण आधुनिक लाइफस्टाइल और खानपान में आया बदलाव है. आजकल लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल चुका है. पहले जहां लोग खुले वातावरण में अधिक समय बिताते थे, वहीं अब ज्यादातर समय घर या दफ्तर के अंदर ही बीतता है. लंबे ऑफिस ऑवर्स, वर्क फ्रॉम होम और धूप में कम निकलना विटामिन डी की कमी के प्रमुख कारण बन गए हैं. इसके अलावा खानपान में भी बदलाव आया है, जिससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं.

थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसे लक्षण | Vitamin D deficiency

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं. इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा विटामिन डी मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. यह डिप्रेशन से लड़ने में मदद करता है और थकान व चिड़चिड़ेपन को कम करता है. बालों की सेहत बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी या हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो उसे विटामिन डी की जांच जरूर करानी चाहिए. समय पर जांच और उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है.

इस तरह बनाए रहें विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा | Vitamin D deficiency

शरीर में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से धूप लेना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है. डॉ. के अनुसार, सुबह 9 से 12 बजे के बीच 10 से 15 मिनट तक धूप में रहना पर्याप्त होता है. इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर पढ़नी चाहिए, जिससे विटामिन डी का निर्माण हो सके. इसके अलावा आहार में भी सुधार जरूरी है. दूध, टोफू, मिलेट्स और नॉनवेज खाद्य पदार्थों में विटामिन डी की अच्छी मात्रा पाई जाती है. संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button