ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending
Health Risk: रोजाना मोमो खाने से शरीर में पनपने लगती हैं ये बीमारियां


Health Risk: आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक मोमो सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है। पर, हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि बाजार में मिलने वाले वेज और नॉनवेज मोमो स्वाद में भले ही बेहद लाजवाब लगते हों, लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। खासकर सड़क किनारे बिकने वाले मोमो में इस्तेमाल होने वाला मैदा, ज्यादा मसाले, सॉस और खराब क्वालिटी का तेल शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। कई लोग इसे हल्का भोजन समझकर नियमित रूप से खाते हैं, लेकिन लगातार मोमो खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में कभी-कभार मोमो खाना ठीक है, लेकिन हर दिन इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं रोजाना मोमो खाने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है।
पाचन तंत्र पर बुरा असर | Health Risk
- मोमो बनाने में मैदे का इस्तेमाल होता है, जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।
- रोजाना ज्यादा मैदा खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वजन तेजी से बढ़ सकता है | Health Risk
- मोमो के साथ मिलने वाली मेयोनीज और तीखी चटनी में फैट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
- नियमित सेवन मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा | Health Risk
- मोमो में इस्तेमाल होने वाले सॉस और मसालों में सोडियम अधिक मात्रा में होता है।
- ज्यादा सोडियम शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
फूड पॉइजनिंग की समस्या | Health Risk
- सड़क किनारे बिकने वाले मोमो में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।
- खराब सामग्री या गंदे पानी के इस्तेमाल से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।





