डाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस!

Mangoes: आम का मौसम आते ही घरों में आमरस, शेक और ताजे जूस की खुशबू फैलने लगती है. लेकिन गुजरात में सड़े, फफूंद लगे और कीड़ों से इंफेक्शन आमों की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद लोगों के मन में चिंता बढ़ गई है. सवाल यह है कि अगर ऐसे आमों से बना जूस पी लिया जाए तो क्या हो सकता है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की कार्रवाई के दौरान मेहसाणा में ऐसे आम मिले जिन्हें जूस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था. जांच में कई आमों में सड़न, फफूंद और कीड़ों के निशान पाए गए, जिसके बाद हेल्थ एक्सपर्ट ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कई लोगों को लगता है कि फल में कीड़ा होना ही सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन असली खतरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा हो सकता है. कीड़ों की मौजूदगी अक्सर इस बात का संकेत होती है कि फल खराब हो चुका है या उसे सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया.

जब फल का बाहरी हिस्सा खराब हो जाता है, तो उसके अंदर बैक्टीरिया, फंगस और दूसरे सूक्ष्मजीव तेजी से पनपने लगते हैं. यही सूक्ष्मजीव बाद में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानियों की वजह बन सकते हैं. खराब और कीड़ों से इंफेक्टेड आम खाने से फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे फलों के जरिए शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और विषैले तत्व पहुंच सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति ऐसे आमों का जूस पी लेता है, तो कुछ घंटों के भीतर मतली, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, गैस और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. शरीर इन हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने की कोशिश करता है, इसलिए ऐसी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि खतरा केवल कीड़ों से नहीं होता. सड़े हुए फलों में पनपने वाली फफूंद कई बार माइकोटॉक्सिन नाम के जहरीले पदार्थ पैदा कर सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button