डाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्ट
Trending

AiR Pollution Side Effects: बढ़ता वायु प्रदूषण बढ़ा रहा सांस की बीमारियों का खतरा, न करें नजरअंदाज

Walking After Meal

Air Pollution Side Effects in Hindi: बढ़ता प्रदूषण सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर से 5 साल तक के बच्चों को प्रदूषण और बदलते मौसम में काफी परेशानी होती है। इसका कारण बच्चों की कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को माना जाता है। अगर बच्चे को सर्दी जुकाम, सांस लेने में परेशानी और लगातार खांसी की समस्या रहती है तो इसे नज़रअंदाज न करें। ये निमोनिया के लक्षण हो सकते हैं। निमोनिया एक गंभीर श्वसन संबंधी बीमारी है, जिसे समय रहते पहचानकर और उचित इलाज से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। निमोनिया को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है।

जिससे आप अपने बच्चों और परिवार के लोगों का सही समय पर इलाज करवा पाएं और स्वसथ रहें। निमोनिया एक फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस की वजह से हो सकता है। इस इंफेक्शन में फेफड़ों की छोटी वायु थैलियों जिसे एल्वियोली कहते हैं उसमें तरल पदार्थ या पस भर सकता है। इससे बच्चे को सांस लेने में परेशानी होती है और शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। शुरुआत में इसके लक्षण आपको नॉर्मल सर्दी-जुकाम जैसे लग सकते हैं, जिन्हें माता पिता समझने में देरी कर देते हैं।

निमोनिया के शुरुआती लक्षण

बच्चों को लगातार खांसी, बुखार, तेजी से सांस लेना, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, दूध या खाने पीने में कमी और सुस्ती रहने जैसे लक्षण निमोनिया का संकेत हो सकते हैं। छोटे बच्चों में सांस लेते समय पसलियों के नीचे छाती का अंदर की ओर धंसना एक गंभीर चेतावनी संकेत है। इसके अलावा, होंठ या जीभ का नीला पड़ना, बच्चा दूध-पानी न पी पीना, बहुत सुस्त रहना या बेहोशी जैसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। हालांकि हर खांसी या बुखार निमोनिया नहीं होता, लेकिन अगर बच्चे की सांस सामान्य से तेज चल रही है या उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो घरेलू उपचार की बजाय बच्चे को डॉक्टर को दिखाएं।

बढ़ता वायु प्रदूषण से बच्चों के लिए खतरा

खराब एयर क्वालिटी सांस की समस्या को और बढ़ाती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दियों के दौरान प्रदूषण जिस स्तर पर पहुंच जाता है उससे फेफड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। वाहनों का धुआं, कंस्ट्रक्शन साइट्स पर उड़ने वाली धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है।

प्रदूषण में फूलने लगती है सांस

हवा में पाए जाने वाले PM 2.5 जैसे माइक्रो पार्टिकल्स सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं और वहां सूजन और जलन पैदा कर सकते हैं। बच्चों के फेफड़े अभी विकसित हो रहे होते हैं, उनकी सांस लेने की गति युवाओं की तुलना में अधिक होती है और व अपने शरीर के वजन के अनुपात में अधिक हवा अंदर लेते हैं। यही कारण है कि प्रदूषित हवा का असर बच्चों पर अधिक गंभीर हो सकता है। लंबे समय तक खराब हवा के संपर्क में रहने से बच्चों में खांसी, घरघराहट, सांस फूलना और बार-बार श्वसन संक्रमण होने का खतरा बढ़ सकता है। पहले से अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित बच्चों की परेशानी भी बढ़ सकती है। वायु प्रदूषण निमोनिया का एकमात्र कारण नहीं है, लेकिन यह श्वसन तंत्र को प्रभावित करके संक्रमण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ा सकता है और पहले से मौजूद सांस संबंधी समस्याओं को गंभीर बना सकता है।

बच्चों को प्रदूषण से कैसे बचाएं

निमोनिया से बचाने के लिए बच्चों को समय पर टीका लगवाएं। न्यूमोकोकल वैक्सीन (PCV), हिब (Hib), खसरा और काली खांसी के टीके बच्चों को गंभीर संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही छह महीने तक केवल मां का दूध, उसके बाद संतुलित पोषण, हाथों की नियमित सफाई और घर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना भी जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button