ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Liver Detoxification: फैटी लिवर के मरीज रोज सुबह करें ये काम, Liver होगा साफ़

Liver Detoxification: लिवर हमारे शरीर का वो अंग है जो एक साथ कई काम करता है। लेकिन अक्सर हम अपने स्वाद के चक्कर में खराब डाइट फॉलो करते हैं, जिससे हमारे लीवर पर काम का बोझ दोगुना हो जाता है। बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोग फैटी लिवर की चपेट में बहुत तेजी से आते हैं। ऐसे में लीवर को गंभीर नुकसान से बचाने और उसे डिटॉक्स करने के लिए इन इन कुछ आसान आदतों को अपनाएं।

हेल्दी लिवर के लिए रोज सुबह करें ये काम | Liver Detoxification

अगर आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो अपने सुबह की शुरुआत आप चाय-कॉफी की बजाय हल्के गुनगुने पानी के साथ करें। रोजाना एक से दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। आप गुनगुने पानी में आधा या एक चम्मच नींबू का रस भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकलते हैं। आप गुनगुने पानी की बजाय आंवले का जूस। हल्दी पानी या अजवाइन पानी का भी सेवन कर सकते हैं। अगर रोजाना गुनगुना पानी पीने से बोरियत होने लगे तो आप हफ्ते के सातों दिन अलग अलग डिटॉक्स वॉटर पिएं।

लीवर को हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो | Liver Detoxification

फाइबर से भरपूर होनी चाहिए डाइट: फैटी लिवर के मरीजों की डाइट में फाइबर भरपूर रूप से होना चाहिए। दिन के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, गाजर और फाइबर से भरपूर सलाद जरूर शामिल करें।

जंक फ़ूड को कहें स्ट्रिकली नो | Liver Detoxification

अगर लिवर में फैट जमा है तो उसे कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी है कि डाइट में बाहर के खानपान को पूरी तरह से अवॉयड करें। खासतौर पर रिफाइंड शुगर और ट्रांस फैट को डाइट से पूरी तरह हटा दें, जिससे लीवर की सूजन तेजी से कम होगी।

अपने आप को रखें हाइड्रेटेड | Liver Detoxification

जितना ज़्यादा पाने पिएंगे बॉडी उतनी ही हाइड्रेटेड होगी और शरीर से टॉक्सिन निकलेगा। इसलिए रोजाना आठ से नौ गिलास पानी पिएं ताकि लीवर आसानी से वेस्ट मैटीरियल को फ्लश आउट कर सके।

सिगरेट और शराब से बनाएं दूरी | Liver Detoxification

अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ें। दरअसल, सिगरेट लिवर की कार्यक्षमता को बहुत स्लो कर देता है इस वजह से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। शराब से भी दूरी बनाए, शराब का सेवन लिवर को बुरी तरह से डैमेज करता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button