ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Father’s Day: 60 की उम्र के बाद पिता में कभी भी दिखें ये लक्षण, तुरंत ले जाएं डॉक्टर के पास

Father’s Day: पिता को किसी भी घर की सबसे मजबूत दीवार माना जाता है। हर मुश्किल में परिवार का सहारा बनने वाले, परिवार पर आने वाली किसी भी मुसीबत का एहसास तक न होने देने वाले पिता की सेहत को लेकर आप कितने अलर्ट हैं? आज फादर्स डे है। पिता के त्याग, प्रेम और परिवार के लिए उनके योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ये खास दिन मनाया जाता है। फादर्स डे सिर्फ उपहार देने या साथ में तस्वीरें खिंचवाने का मौका नहीं है। यह उस शख्स की सेहत का ध्यान रखने का भी दिन है जिसने पूरी जिंदगी परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। बढ़ती उम्र के साथ हृदय रोग, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई बीमारियों के शुरुआती संकेत समय रहते पहचान लिए जाएं तो इलाज आसान हो जाता है। अगर आपके पिता की भी उम्र 50 से अधिक हो रही है तो उनमें कुछ लक्षणों का निरंतर गंभीरता से ध्यान देते रहिए। ये उन्हें किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाने में मदद कर सकता है, ये आपके पिता के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट भी होगा।

60 के बाद नियमित जांच जरूरी | Father’s Day

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता, पर्याप्त नींद और समय पर डॉक्टरी सलाह उम्र बढ़ने के साथ होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इस फादर्स डे पर आप अपने पिता को हेल्थ चेकअप के लिए जरूर ले जाएं। इसके अलावा नियमित रूप से कुछ लक्षणों पर ध्यान देते रहें ताकि किसी भी समस्या को समय रहते पहचानकर उसका उपचार किया जा सके।

सीने में दर्द या चलते समय सांस तो नहीं फूलता? | Father’s Day

60 वर्ष के बाद सीने में जकड़न, दबाव, दर्द या थोड़ी मेहनत में सांस फूलना हृदय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है। कई लोगों में दिल की बीमारियों का दर्द केवल सीने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कंधे, बांह, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, धूम्रपान, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और मोटापा इन जोखिमों को बढ़ाते हैं। यदि ये लक्षण बार-बार हों या अचानक शुरू हों, तो तुरंत अपने पिता को डॉक्टर के पास ले जाएं।

बार-बार पेशाब आने या पेशाब करने में कठिनाई की दिक्कत तो नहीं? | Father’s Day

बढ़ती उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना आम है। इसके कारण रात में कई बार पेशाब आना, पेशाब करने में कठिनाई या मूत्राशय पूरी तरह खाली न होने का एहसास हो सकता है। ये लक्षण हमेशा कैंसर का संकेत नहीं होते, लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 60 की उम्र के बाद पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या का खतरा काफी बढ़ जाता है। समय पर पहचान से उपचार से बड़े खतरे को टाला जा सकता है। अचानक भूलने की आदत या व्यवहार में बदलाव तो नहीं? कभी-कभार चीजें भूल जाना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि आपके पित बार-बार रास्ता भूलने लगे हैं।

परिचित लोगों को पहचानने में कठिनाई हो, रोजमर्रा के काम में परेशानी आ रही हो तो यह संज्ञानात्मक समस्या का संकेत हो सकता है। याददाश्त में गिरावट कई कारणों से हो सकती है, जिनमें विटामिन की कमी, थायरॉयड विकार या न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग शामिल हैं। शुरुआती जांच से कारणों की पहचान और इलाज हो सकता है। भूलने की समस्या और व्यवहार में बदलाव अल्जाइमर रोग का लक्षण भी हो सकता है, जो 60 की उम्र के बाद काफी आम है।

शरीर के एक हिस्से में अचानक कमजोरी या बोलने में दिक्कत तो नहीं? | Father’s Day

चेहरे का एक तरफ झुक जाना, एक हाथ या पैर में अचानक कमजोरी और सुन्नपन, बोलने में कठिनाई होना स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। स्ट्रोक एक पातस्थिति है जिसमें हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके पिता को भी इनमें से कोई दिक्कत है तो तुरंत अस्पताल पहुंचएं। जितनी जल्दी उपचार शुरू होता है, स्थायी विकलांगता और मृत्यु का जोखिम उतना कम हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button