ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Fasting Tips: व्रत के दौरान कमजोरी और चक्कर से बचना है? अपनाएं ये आसान हेल्थ टिप्स

Fasting Tips: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखते हैं और शिव पूजा कर सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में अगर आप पहली बार सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो केवल धार्मिक नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। कई लोग पूरे दिन बिना पानी या भोजन के रह जाते हैं, जिससे कमजोरी, चक्कर, लो ब्लड शुगर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए व्रत रखने से पहले सही तैयारी करना, संतुलित आहार लेना और शरीर की जरूरतों को समझना आवश्यक है। कुछ छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप न केवल व्रत को सहज और सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकते हैं, बल्कि पूरे दिन खुद को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आइए जानते हैं पहली बार सावन सोमवार का व्रत रखने वालों के लिए जरूरी हेल्थ टिप्स।

शरीर को हाइड्रेट रखें | Fasting Tips

अगर आप निर्जला व्रत नहीं रख रहे हैं, तो पूरे दिन शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। लंबे समय तक बिना पानी के रहने से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए समय-समय पर सादा पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ का सेवन करें।

फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें | Fasting Tips

व्रत के दौरान शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना बेहद जरूरी होता है। केला, सेब, पपीता, अनार और मौसमी जैसे फलों का सेवन करें। वहीं बादाम, अखरोट, मखाना, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं। हा

खाली पेट ज्यादा मेहनत करें | Fasting Tips

व्रत के दौरान शरीर को सामान्य दिनों की तुलना में कम ऊर्जा मिलती है। ऐसे में भारी व्यायाम, जिम, लंबी दौड़ या अधिक शारीरिक मेहनत करने से कमजोरी, लो ब्लड प्रेशर और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। यदि जरूरी काम करना हो तो बीच-बीच में आराम करें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

पर्याप्त आराम करें | Fasting Tips

व्रत के दौरान शरीर ऊर्जा बचाने की कोशिश करता है। इसलिए पर्याप्त नींद लेना और दिनभर जरूरत के अनुसार आराम करना जरूरी है। लगातार काम करने या देर रात तक जागने से थकान और तनाव बढ़ सकता है।

व्रत खोलते समय जल्दबाजी करें | Fasting Tips

पूरे दिन खाली पेट रहने के बाद अचानक भारी भोजन करना पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है। व्रत खोलते समय सबसे पहले पानी या नारियल पानी पिएं, फिर फल या हल्का भोजन लें। इसके बाद साबूदाना खिचड़ी, समक के चावल, दही या हल्की खिचड़ी जैसे आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ खाएं।

अगर बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह लें | Fasting Tips

यदि आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड, किडनी, हृदय रोग या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कई लोगों को समय पर दवा और भोजन की जरूरत होती है, इसलिए बिना सलाह के लंबे समय तक भूखे रहना स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान | Fasting Tips

बच्चों और बुजुर्गों की पोषण संबंधी जरूरतें अलग होती हैं। छोटे बच्चों को लंबे समय तक भूखा रखना उचित नहीं माना जाता। वहीं बुजुर्गों में कमजोरी, लो ब्लड शुगर और डिहाइड्रेशन का खतरा अधिक रहता है। यदि वे व्रत रखना चाहते हैं, तो फलाहार, दूध, दही और हल्के पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button