वेब स्टोरीज
Trending

Stomach Problem: खाने के बाद बार-बार आती है डकार और फूलता है पेट? ये गलतियां हैं जिम्मेदार?

Stomach Problem: खाना खाने के बाद बार-बार डकार आना और पेट फूलना काफी आम समस्या है। कई बार इसके पीछे हमारी रोजाना की खानपान की आदतें जिम्मेदार होती हैं। अगर आपको भी खाने के बाद अक्सर डकार और ब्लोटिंग की शिकायत रहती है तो अपनी डाइट और खाने के तरीके पर जरूर ध्यान दें। डॉक्टर कहते हैं कि बार-बार गैस, पेट फूलना और डकार की समस्या हमारी खान-पान की आदतों से जुड़ी हो सकती हैं। आयुर्वेद में इन समस्याओं को कमजोर पाचन अग्नि का संकेत माना गया है। इसलिए आप कब, क्या और कैसे खाते हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है। सही खान-पान की आदतें पाचन को बेहतर रखने और गैस व ब्लोटिंग जैसी परेशानियों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

खाते समय बरतें ये सावधानी | Stomach Problem

खाना हमेशा ताजा और हल्का गर्म कर के ही खाना चाहिए। बहुत ज़्यादा खाना खाने से बचें, पेट को हमेशा थोड़ा खाली रखें। खाना अच्छी तरह से पचे इसलिए उसे चबा चबा कर खाएं। जब आपका खाना पच जाए तभी अगला भोजन करें। आयुर्वेद में विरुद्ध आहार यानी ऐसे खाद्य पदार्थों के संयोजन से बचने की सलाह दी जाती है, जो पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। रात को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी खाना खा लें ताकि वह आसानी से पच जाए।

खाते समय इन आदतों पर दें ध्यान | Stomach Problem

भोजन करते समय ज्यादा बातचीत करने से बचें। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर मन लगाकर भोजन करें। साथ ही, अपनी प्रकृति और पाचन क्षमता के अनुसार भोजन का चुनाव करना जरूरी है। अगर खाने के बाद, पेट फूलने लगे तो आप अजवायन या अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये मसाले पेट की समस्याओं में असरदार माने जाते हैं। हालांकि, अगर आपको गैस और डकार बार-बार परेशान कर रही हैं और उसके साथ आपको पेट दर्द, उल्टी या वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button