Health Tips: सुबह खाली पेट इन तीन चीजों का करें सेवन, जानिए फिटनेस का सीक्रेट

Health Tips in Hindi: बहुत से लोग दिन भर अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन सुबह सबसे पहले वे क्या खाते-पीते हैं, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण हो सकता है। पानी पीने से लेकर चाय-कॉफी की चुस्की लेने तक, सुबह की दिनचर्या हर किसी की अलग हो सकती है, लेकिन कुछ आदतों को आपको अपने रुटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
सुबह उठकर क्या खाएं पीएं | Health Tips in Hindi
-
पानी पीकर करें दिन की शुरुआत– पानी पीने से रात भर में शरीर से निकले तरल पदार्थों की भरपाई हो जाती है और सुबह उन्हें तरोताजा महसूस होता है। इस तरह आप दिन की शुरुआत करने को तैयार हो जाते हैं।
-
हेल्दी फैट शामिल करें– पानी पीने के बाद हेल्दी फैट ले। सुबह एक चम्मच शुद्ध नारियल तेल पिएं। सुबह सबसे पहले फैट वाला कुछ खाने से ब्लड शुगर का स्तर स्थिर रखने में मदद मिल सकती है। इस आदत से उन्हें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और दिन भर अत्यधिक भूख या चिड़चिड़ापन महसूस नहीं होता।
-
एनर्जी के लिए ब्लैक कॉफी– सुबह की दिनचर्या का आखिरी स्टेप होता है जिसमें वो सुबह एक कप ब्लैक कॉफी, ब्लैक कॉफी दिन भर अधिक एनर्जेटिक और एकाग्र रहने में मदद करती है। ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में सुबह के समय कोर्टिसोल के नेचुरल लेवल को 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप कहीं ज्यादा एक्टिव रहते हैं। कॉफी में पॉलीफेनॉल होते हैं, जो ऐसे यौगिक हैं जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।




