Health Tips in Hindi: निकलने लगी है तोंद, बेली फैट घटाने के लिए क्या करें?

Health Tips in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। मांसपेशियों का कम होना और शरीर में वसा का बढ़ना इन्हीं बदलावों का हिस्सा है। इसका असर अक्सर पेट और कमर के आसपास ज्यादा दिखाई देता है। लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक गतिविधि की कमी और खानपान में ज्यादा वसा और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की मौजूदगी इस समस्या को और बढ़ा सकती है। पेट की चर्बी सिर्फ शरीर की बनावट को प्रभावित करने वाली समस्या नहीं है। शरीर में जमा अतिरिक्त बेली फैट कई स्वास्थ्य जोखिमों से भी जुड़ा हुआ है। अध्ययनों में इसे हाई ब्लड प्रेशर, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के बढ़ते खतरे से जोड़ा गया है। यही कारण है कि उम्र बढ़ने के साथ कमर और पेट के आसपास बढ़ रही चर्बी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित व्यायाम इसमें मददगार हो सकता है।
एरोबिक या कार्डियो व्यायाम | Health Tips in Hindi
पेट की चर्बी को कम करने वाले कारगर व्यायाम की शुरुआत में आपका पहला कदम रोजाना कम से कम 30 मिनट एरोबिक व्यायाम या कार्डियो व्यायाम करना है। अध्ययनों से पता चलता है कि एरोबिक व्यायाम, पेट की चर्बी के साथ लिवर फैट को कम करने में भी मदद करते हैं। बेली फैट के लिए एरोबिक एक्सरसाइज में आप तेजी से वॉक करने, रनिंग, साइकिलिंग, तैराकी जैसे अभ्यास कर सकते हैं।
ज्यादा असर के लिए इंटरवल ट्रेनिंग | Health Tips in Hindi
अगर आप सामान्य कार्डियो के साथ व्यायाम की तीव्रता बढ़ाना चाहते हैं, तो हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी एचआईआईटी एक विकल्प हो सकता है। इसमें कम समय के लिए तेज गति वाली गतिविधि और उसके बाद आराम या हल्की गतिविधि का क्रम रखा जाता है। शोधों में इस तरह की ट्रेनिंग को वजन नियंत्रित करने, शारीरिक फिटनेस सुधारने और पेट की चर्बी घटाने में उपयोगी पाया गया है। स्क्वाट और डेडलिफ्ट जैसे व्यायाम भी इस तरह की ट्रेनिंग का हिस्सा हो सकते हैं।
पेट को लक्षित करने वाले व्यायाम | Health Tips in Hindi
बेली फैट के एक्सरसाइज, पेट की चर्बी और कमर को लक्षित करते हैं। ये आपके पेट को टोन और सपाट करने में मदद कर सकते हैं। किसी भी उम्र के पुरुषों और महिलाओं के लिए ये व्यायाम बहुत अच्छे हो सकते हैं। पेट की चर्बी के लिए एब्डॉमन व्यायाम में आप 60 सेकंड के प्लैंक अभ्यास के तीन-चार सेट, साइकिलिंग जैसे अभ्यास कर सकते हैं। आपकी सेहत और शारीरिक क्षमताओं के हिसाब से कौन से व्यायाम आपके लिए फायदेमंद हैं, इस बारे में जानने के लिए किसी प्रशिक्षक या ट्रेनर की मदद लें।





