वेब स्टोरीज

यह पौधा है दांत दर्द में इतना कारगर, मिनटों में दर्द होगा छूमंतर

अगर आप दांत दर्द की समस्या से परेशान हैं और इलाज कराकर परेशान हो गए हैं। अब आपको परेशान की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको एक ऐसे औषधीय पौधे के बारे में बतायेंगे जो आपके दांत दर्द की समस्या को मिनटों में दूर कर देगा।

अकरकरा एक ऐसा औषधीय पौधा है, जो दांत दर्द की समस्या को मिनटों में दूर कर देता है। आपको अकरकरा के फूल को एक मिनट के लिए उस दांत पर रखना है, जिसमें दर्द हो रहा है। सिर्फ एक मिनट में दर्द छूमंतर हो जाएगा। यह पौधाा दांत में लगने वाले कीड़े को जड़ से खत्म कर देता है। साथ ही गले की खराश में भी यह काफी असरकारक है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अकरकरा वनस्पति दांत दर्द में कारगर है। इसके पीले रंग के फूल को दांत दर्द में प्रयोग किया जाता है। आपके जिस दांत में दर्द हो रहा है, उस दांत पर आप थोड़ी देर इस फूल को रखेंगे, तो आपके दांत को थोड़ी देर के लिए यह सुन्न कर देगा और आपका दांत दर्द तुरंत भाग जाएगा।

कहां मिलेगा यह पौधा

बताया जाता है कि यह पौधा बहुत कम मिलता है लेकिन हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में यह मिल जाएगा। हमारे पास इस पौधे की नर्सरी बनाई गई है और लोगों को हम यहां से यह पौधा सेल भी करते हैं। इसकी कीमत सिर्फ 100 रुपये है। आयुर्वेद में इस पौधे से दवाइयां भी बनाई जाती हैं। मदन बिष्ट ने कहा कि अकरकरा के पौधे को आप घर पर भी आसानी से लगा सकते हैं। हल्द्वानी का वन अनुसंधान केंद्र रामपुर रोड में सुशीला तिवारी अस्पताल से करीब 200 मीटर की दूरी (ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर) पर स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button