Abhishek Bachchan को फलों से लगता है डर, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण?

हर इंसान को किसी न किसी चीज से खास तरह का फोबिया होता है यानी किसी चीज का डर होना। इस कारण उन्हें कई समस्याएं भी हो सकती हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को फलों से ही डर लगता है। जो फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, वे इस एक्टर के लिए किसी संकट से कम नहीं है। फल को देखते ही उनकी सांस ऊपर-नीचे होने लगती है और परेशान हो जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बीमारी है, इसका कारण और बचाव के तरीके के बारे में…
फलों को लेकर मन में डर होना फ्रुक्टोफोबिया (Fructophobia) कहलाता है। यह एक तरह का गंभीर साइकोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो इंसान की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसे समय पर कंट्रोल करना बेहद जरूरी हो जाता है।

फ्रुक्टोफोबिया का कारण (Reason of Fructophobia)
कुछ लोगों को बचपन में फलों से जुड़े कुछ नकारात्मक अनुभव हो सकते हैं।
फल खाने से एलर्जी या पाचन जैसी समस्याएं होने से भी फ्रुक्टोफोबिया हो सकता है।
कुछ कल्चर ऐसे भी हैं, जहां फलों को अपवित्र माना जाता है, जिसकी वजह से ये फोबिया हो सकता है।
स्ट्रेस, डिप्रेशन या अन्य तरह की मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी फ्रुक्टोफोबिया का कारण बन सकती है।
फ्रुक्टोफोबिया के लक्षण (Fructophobia Symptoms)
फलों को देखते ही डर लगना।
फलों को देखकर या सुनकर तनाव या चिंता।
फल खाने की इच्छा न करना।
फलों को लेकर बुरे ख्याल।
यह भी पढ़ें: मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं Sharda Sinha, जानिए इसके लक्षण और कारण
फ्रुक्टोफोबिया का जिंदगी पर असर
फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिनकी कमी से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा फ्रुक्टोफोबिया की वजह से बहुत से लोग सोशल होने से भी बच सकते हैं। इसकी वजह से स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, जिनका जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

फ्रुक्टोफोबिया का इलाज (Fructophobia Treatment)
कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)
एक्सपोजर थेरेपी
स्ट्रेस और डिप्रेशन के लिए दवाइयां
न्यूट्रिशन से जुड़ी सलाह।