आलू स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आलू को सभी तरह की सब्जी के साथ मिक्स करके बनाया जा सकता है। कई लोग आलू का उपयोग आंखों के नीचे हुए काले घेरों को दूर करने के लिए करते हैं। इतना ही नहीं, आलू त्वचा के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाने में असरदार होता है। अगर आप अपने चेहरे पर आलू का रस लगाएंगे, तो इससे तमाम समस्याओं से निजात मिल सकता है।
आप चाहें तो आलू के रस को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं। या फिर आप आलू के रस में हल्दी और बेसन मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आलू के रस में हल्दी और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं।
चेहरे पर आलू के रस में मिलाकर लगाएं हल्दी और बेसन
डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाए
अगर आप डार्क सर्कल्स से परेशान हैं, तो आलू के रस में हल्दी और बेसन मिक्स करके लगा सकते हैं। अक्सर लोग आलू के स्लाइस को आंखों पर रख देते हैं। इससे डार्क सर्कल्स रिमूव करने में मदद मिलती है। लेकिन आप हल्दी और बेसन मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे डार्क सर्कल्स से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। आलू का रस आंखों की सूजन को भी कम करने में मदद करता है। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम बनेगी।
दाग-धब्बों से निजात दिलाए
कई लोग अपने चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी दाग-धब्बे, सनटैनिंग या पिग्मेंटेशन हैं, तो आप दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। आलू के रस में विटामिन सी होता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में सहायक होता है। वहीं, हल्दी और बेसन में मौजूद गुण भी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
डेड स्किन सेल्स रिमूव करे
डेड स्किन सेल्स को समय-समय पर निकालना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा पर चमक बनी रहती है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें हल्दी, बेसन और चावल का आटा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 1-2 मिनट के लिए स्क्रब करें। इससे चेहरे पर जमा सारी मृत कोशिकाएं आसानी से निकल जाएंगी। साथ ही, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा मिलेगा।
ऑयली स्किन की समस्या दूर करे
ऑयली स्किन से कई लोग परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन पर मुंहासे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, ऑयली स्किन वाले लोग मेकअप भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप अपनी त्वचा की चिपचिपाहट को कम करने के लिए आलू के रस में हल्दी और बेसन मिलाकर सकते हैं। बेसन त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को निकालने में मदद करता है। दरअसल, बेसन सीबम के उत्पादन को कम करता है, इससे त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है।
एजिंग के लक्षणों को कम करे
एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए भी आप आलू के रस में हल्दी और बेसन मिक्स करके लगा सकते हैं। आलू का रस झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में असरदार होता है। आलू के रस में हल्दी और बेसन मिलाकर लगाने से रोमछिद्र टाइट होते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है। उम्र से पहले एजिंग को रोकने के लिए आलू के रस को इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।