ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Ayurvedic Lifestyle: दिन की सही शुरुआत कैसे करें? आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन अपनानें का सही तरीका

Ayurvedic Morning Routine: दिन की अच्छी शुरुआत ही हमारे पूरे दिन की नींव रखती है. दिन की शुरुआत सही तरह से की जाए तो कई बीमारियों से बचाव होता है. इससे शरीर हेल्दी और फिट भी रहता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर ने आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन बताया है, जिसे नियमित रूप से फॉलो करने पर शरीर एनर्जेटिक रहेगा, बीमारियां दूर रहेंगी और शरीर लंबे समय तक चलेगा. सुबह बिस्तर से उठते ही सबसे पहले सीधा पैर जमीन पर रखना चाहिए और फिर दूसरा पैर नीचे रखकर, भगवान का धन्यवाद करना चाहिए कि भगवान आपने एक दिन और दिया, इस दिन मुझसे कोई गलत चीज नहीं हों मेरी रक्षा करना.

आयुर्वेदिक मॉर्निंग रूटीन | Ayurvedic Morning Routine

सुबह जल्दी उठना चाहिए, क्योंकि सुबह का समय सबसे शुद्ध और शांत होता है, जो एनर्जी और एकाग्रता के लिए अच्छा होता है. इससे दिन भर एनर्जेटिक और शांत महसूस होता है. इसके बाद उठते ही 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएं, चाहें तो उसमें नींबू या अदरक मिला सकते हैं. यह शरीर को शुद्ध करता है और पाचन तंत्र को जगाता है. आज के समय में लोग बीमार बहुत हो रहे हैं. ऐसे में सुबह खाली पेट मेथी दाना, कलौंजी के बीज और काले चने के दाने रात में पानी में भिगोने हैं. सुबह का दाने सॉफ्ट हो जाएंगे और इन्हें चबा-चबाकर खाना, इसके ऊपर उसी पानी को सीप-सीप करके पिएं.

ऐसा 2-3 महीनों तक लगातार करने से आपको शरीर में एक अलग ही एनर्जी महसूस होगी, क्योंकि मेथी दाना एक प्रकार से जीवनदायिनी है. वहीं, कलौंजी को लेकर ग्रंथों में भी लिखा है और कई विद्वान यह कहते हैं कि कलौंजी हर बीमारी में असरदार हो सकती है. सूर्य नमस्कार, प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और ध्यान करें. इससे मन शांत और शरीर एक्टिव रहता है. दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते के साथ करनी चाहिए. दलिया, ओट्स, मूंग दाल चीला या मौसमी फल खाएं. भारी, तला हुआ या प्रोसेस्ड खाना न खाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button