ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Jaggery Tea: मात्र 10 दिनों तक पीजिए गुड़ वाली चाय, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Jaggery Tea: भारत एकलौता ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा चाय पी जाती है। चाय का नाम सुनते ही टी लवर्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। कुछ चाय के दीवाने तो ऐसे हैं जिनकी बेड टी के बिना सुबह की शुरुआत भी नहीं होती। ज्यादातर लोग चाय में चीनी डालते हैं, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए यह हानिकारक होता है। इसकी जगह गुड़ वाली चाय पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 10 दिनों तक गुड़ वाली चाय पीने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं।

  • पाचन तंत्र में सुधार (Jaggery Tea): गुड़ प्राकृतिक रूप से पाचक गुणों से भरपूर होता है। 10 दिनों तक गुड़ वाली चाय पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। खाने के बाद गुड़ की चाय पीने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है। पेट में भारीपन या ब्लोटिंग कम महसूस होती है।

  • हीमोग्लोबिन के लेवल में सुधार (Jaggery Tea): गुड़ आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। लगातार इसका किसी भी तरह से सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होने लगती है। यह थकान और कमजोरी को कम कर आपको अधिक ऊर्जावान महसूस कराता है।

  • इम्यूनिटी (Jaggery Tea): गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स और जिंक, सेलेनियम जैसे मिनरल्स होते हैं। यह मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और खांसी से लड़ने में मदद करता है। यह गले की खराश को कम करने के लिए रामबाण इलाज माना जाता है।

  • शरीर की सफाई (Jaggery Tea): गुड़ एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट के रूप में काम करता है। यह लिवर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। 10 दिनों तक इसकी चाय पीने से आपकी त्वचा पर भी इसका हल्का असर दिख सकता है क्योंकि खून साफ होता है।

  • वजन घटाने में सहायक (Jaggery Tea): चीनी की तुलना में गुड़ में कैलोरी मैनेजमेंट बेहतर होता है। गुड़ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button