Belly Fat Problem: बढ़ती हुई चर्बी, बहुत ही आम समस्या है। सभी इसका शिकार हो रहे हैं। यह समस्या जरूर आम है लेकिन इसे हल्के में लेने की भूल न करें, अध्ययनों में बढ़े हुए वजन विशेषतौर पर पेट पर जमा चर्बी (बेली फैट) को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार माना गया है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय न किए जाएं तो भविष्य में कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है।
पेट पर चर्बी किन कारणों से बढ़ रही है इसे समझना भी बहुत जरूरी हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, खराब खान-पान, व्यायाम की कमी और तनाव जैसी स्थितियां मोटापा और बेली फैट का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा डॉक्टर इसे कुछ अंतर्निहित और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत के तौर पर भी देखते हैं। क्या आप भी तोंद निकलने यानी बेली फैट की समस्या से परेशान हैं? आइए जानते हैं कि यह समस्या किन कारणों से हो सकती है?
इस वजह से पेट बढ़ने लग सकता | Belly Fat Problem
अधिक वजन या पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाना कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य हो सकता है। आप आहार में सुधार और व्यायाम जैसे उपायों की मदद से इसमें लाभ भी पा सकते हैं, पर इस समस्या के पीछे क्या कारण है इसे समझना भी जरूरी है। कुछ मामलों में शरीर में बढ़ रही किसी गंभीर बीमारी के कारण भी आपका पेट बढ़ने लग सकता है। ऐसे में समय रहते समस्या का सही पहचान करना और इसका निवारण जरूरी हो जाता है।
गतिहीन जीवनशैली भी इसकी एक वजह हो सकती है | Belly Fat Problem
गतिहीन जीवनशैली का स्वास्थ्य पर कई तरह से नकारात्मक असर होता है, यह मोटापा और बेली फैट बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार मानी जाती है। पूरे दिन या लंबे समय तक बैठे रहना जैसे, टीवी देखना, ऑफिस में काम करना या अक्सर लंबी यात्राएं करना भी बेली फैट के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से न सिर्फ मोटापा बल्कि डायबिटीज और हार्ट की समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है।

तनाव भी बढ़ता है तोंद | Belly Fat Problem
तनाव की स्थिति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या है, पर क्या आप जानते हैं कि इसका शरीर की सेहत विशेषतौर पर वजन पर भी असर हो सकता है? असल में तनाव की स्थिति में शरीर में कोर्टिसोल नामक एक स्टेरॉयड हार्मोन रिलीज होता है, ये तनाव को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है। हालांकि अगर आप अक्सर तनावग्रस्त रहते हैं तो कोर्टिसोल के दुष्प्रभावों के कारण वजन या बेली फैट बढ़ने का खतरा रहता है।
अनिद्रा भी है तोंद बढ़ने का कारण |Belly Fat Problem
शोध से पता चलता है कि जिन लोगों को कम नींद आती है या अनिद्रा जैसी समस्या होती है उनके शरीर में फैट बढ़ने का जोखिम अधिक देखा जाता है। नींद कम आने से भूख पर भी असर होता है, आप ज्यादा खाते हैं जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा नींद पूरी न होने से शरीर में रसायनिक असंतुलन होने लगता है जिसके कारण भी बेली फैट बढ़ने की समस्या देखी जाती रही है।

खान-पान में गड़बड़ी तो नहीं? | Belly Fat Problem
अगर आपके खान-पान में गड़बड़ी है तो इसके कारण भी आपको वजन बढ़ने या पेट पर चर्बी जमने की समस्या हो सकती है। विशेषतौर पर चीनी का अधिक सेवन, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य मीठे पेय के कारण वजन बढ़ने की समस्या देखी जाती है। फलों के पैक्ड जूस को हाल के कई अध्ययनों में मोटापा सहित कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार बताया गया है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो पौष्टिक आहार, हरी-सब्जियों, फाइबर-प्रोटीन वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।