गर्भावस्था

गर्भावस्था में इम्‍यून‍िटी बढ़ाती है छाछ, जानें कब और क‍ितनी मात्रा में करें इसका सेवन

गर्भावस्था में स्‍वस्‍थ रहने के ल‍िए हेल्‍दी डाइट का सेवन करना चाह‍िए। मह‍िलाओं के मन में डाइट को लेकर कई सवाल उठते हैं। ऐसा ही एक सवाल हमें गूगल पर म‍िला क‍ि क्‍या मह‍िलाओं को प्रेग्नेंसी में छाछ का सेवन करना चाह‍िए और अगर हां तो क‍ितनी मात्रा में? छाछ एक फायदेमंद पेय पदार्थ है। आजकल सॉफ्ट ड्र‍िंक्‍स का चलन बढ़ गया है लेक‍िन हेल्‍दी रहना चाहते हैं, तो घर की बनी छाछ का सेवन सेहतमंद माना जाता है।

छाछ, फरमेंटेड दूध यानी दही से बना होता है। इसमें गुड बैक्‍टीर‍िया मौजूद होते हैं। छाछ का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है और प्रेग्नेंसी में डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी में छाछ का सेवन कैसे करें और क‍ितनी मात्रा में इसे पीना चाह‍िए।

कब और क‍ितनी मात्रा में छाछ पीनी चाह‍िए

प्रेग्नेंसी में छाछ का सेवन सुबह के वक्‍त या खाने के साथ कर सकती हैं। रात में छाछ पीने से बचना चाह‍िए। रात में छाछ पीने से एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या हो सकती है। इस वजह से सीने में जलन, खांसी या चोक‍िंग जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

प्रेग्नेंसी में रोज छाछ का सेवन करना फायदेमंद होता है लेक‍िन इसकी सीम‍ित मात्रा ही सुरक्ष‍ित मानी जाती है। आप द‍िनभर में 1 से डेढ़ ग‍िलास छाछ का सेवन कर सकती हैं।

छाछ में मौजूद पोषक तत्‍व
प्रेग्नेंसी में छाछ पीना फायदेमंद माना जाता है। छाछ में कैल्‍श‍ियम पाया जाता है। हड्ड‍ियों को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए कैल्‍श‍ियम जरूरी होता है। छाछ का सेवन करने से बीपी कंट्रोल होता है। 100 म‍िली छाछ में करीब 1 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। छाछ में राइबोफ्लेव‍िन भी पाया जाता है ज‍िससे शरीर में एनर्जी रहती है। 100 म‍िली लो-फैट छाछ में करीब 1 ग्राम फैट पाया जाता है।

घर पर छाछ बनाने की रेस‍िपी
सामग्री: 1 कप दही, 2 कप ठंडा पानी, ½ छोटा चम्मच काला नमक, धन‍िया या पुदीना

  • व‍िध‍ि:
  • 1 कटोरी में दही को बाउल में न‍िकालें।
  • इसमें सभी सामग्र‍ियों को डालकर अच्‍छी तरह से म‍िलाएं।
  • थोड़ा सा ठंडा पानी डालें और सभी चीजों को अच्‍छी तरह से मिला लें।
  • अंत में छाछ को एक ग‍िलास में न‍िकालें और धन‍िया या पुदीना डालकर गार्न‍िश करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button